4 दिन में 31 मौतें और एक्टिव केस 4 हजार पार, देश में कोराेना को लेकर कितनी तैयार है केंद्र सरकार?
देश में कोरोना वायरस मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। एक्टिव मामलों की संख्या 4026 हो गई है। पिछले 4 दिनों से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में सरकार की क्या तैयारी है यह सबसे बड़ा सवाल है।
- Written By: आकाश मसने
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 4026 हो गई है। इनमें से 50 प्रतिशत मामले केरल और महाराष्ट्र में हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1416 एक्टिव केस हैं तो वहीं, महाराष्ट्र से 494 मरीजों का उपचार अभी जारी है। देशभर में अब तक 2700 मरीज ठीक भी हुए हैं।
कोरोना से अब तक 38 लोगों को मौते हो चुकी हैं। इनमें से 31 मौतें पिछले 4 दिनों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10 मौतें हुई हैं। सोमवार को 70 साल के बुजुर्ग और 73 साल की महिला की मौत हो गई। 24 घंटे में केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात में 1-1 मौत हुई है।
महाराष्ट्र में 494 एक्टिव केस
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 59 नये मामले सामने आए, जिनमें से 20 अकेले मुंबई से हैं। इसके साथ ही, राज्य में इस साल एक जनवरी से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बयान के अनुसार, जनवरी 2025 से राज्य में कुल 12,011 नमूनों की जांच की गई और एक्टिव केस 494 है, जबकि 369 मरीज ठीक हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
एक ही दुकान से शोरमा खाकर 59 लोग अस्पताल में भर्ती, भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का तांडव; इलाके में मची खलबली
अकोला में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 कृषि सेवा केंद्र जांच के घेरे में, 7 के लाइसेंस रद्द
लाखों की लागत से बना भिवखिडकी रोपवन बदहाल, सामाजिक वानिकी विभाग पर उठे सवाल
नये मामलों में से 20 मुंबई से, 17 पुणे नगर निगम सीमा क्षेत्र में, चार ठाणे से और एक पुणे जिले (निकाय क्षेत्रों के बाहर) से है। राज्य में कोविड-19 रोगियों में हल्के लक्षण पाए जा रहे हैं और विभाग द्वारा जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विभाग ने कहा कि मुंबई में एक जनवरी से अब तक कोविड-19 के 483 मामले सामने आए हैं और इनमें से अधिकतर, 477 अकेले मई में सामने आये।
11 राज्यों में अब तक 38 मौतें
| राज्य | एक्टिव केस | रिकवर | मौतें | कुल पॉजिटिव |
|---|---|---|---|---|
| केरल | 1416 | 888 | 9 | 2313 |
| दिल्ली | 393 | 563 | 4 | 960 |
| महाराष्ट्र | 494 | 359 | 10 | 873 |
| कर्नाटक | 311 | 214 | 4 | 529 |
| तमिलनाडु | 215 | 239 | 3 | 457 |
| गुजरात | 397 | 156 | 1 | 554 |
| उत्तर प्रदेश | 138 | 39 | 2 | 179 |
| पश्चिम बंगाल | 372 | 38 | 1 | 411 |
| राजस्थान | 75 | 37 | 1 | 113 |
| मध्य प्रदेश | 21 | 7 | 1 | 29 |
| पंजाब | 5 | 1 | 1 | 15 |
दिल्ली के अस्पतालों में तैयारियों शुरू
लगातार बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के आरएमएल, सफदरजंग और दूसरे अस्पतालों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी चिंता की बात नहीं है। किसी भी मरीज को कोई गंभीर समस्या नहीं है। सभी में सामान्य लक्षण हैं। आरएमएल अस्पताल में 9 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा- कोविड की अगली महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि यह अभी भी सक्रिय है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से सैंपल कलेक्शन, केंद्र और ट्रांसपोर्ट पॉलिसी को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी मांगी है।
मणिपुर और असम में कुदरत का कहर, बारिश और भूस्खलन से कई घर ढहे, पूर्वोत्तर राज्यों में अब तक 36 मौतें
केंद्र सरकार ने कहा- कोरोना से निपटने के पूरी तरह तैयार
केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरह से सतर्क है। हम सभी राज्यों में स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हमने संबंधित सचिवों और मंत्रियों से बात की है। उन्होंने आगे कहा कि पिछली कोविड लहरों के दौरान बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू बेड जैसी चीजों की समीक्षा की गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी जारी है।
