-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Congress President Kharge On Dhankhar Ex Vp Did Not Let Us Speak When He Started Speaking Was Forced To Resign
धमकाया, दबाव बनाया…धनखड़ ने क्यों दिया इस्तीफा? खरगे ने बताया ‘पूरा सच’
- Written By: अर्पित शुक्ला
Mallikarjun Kharge News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनपर विपक्ष का प्रस्ताव ठुकराने या इस्तीफा देने को कहा गया।

जगदीप धनखड़ और मल्लिकार्जुन खरगे
Mallikarjun Kharge on Jagdeep Dhankhar Resign: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि राज्यसभा के सभापति रहते हुए उन्होंने विपक्ष को कथित रूप से बोलने नहीं दिया। खरगे ने कहा कि जब उन्होंने खुद बोलना शुरू किया तथा कई मुद्दों पर जिनपर पहले सरकार का मजबूती से बचाव किया करते थे, मानने से मना करने लगे तो वह बाहर कर दिए गए।
बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जगदीप धनखड़ को जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव वापस लेने के लिए धमकाया गया और उन पर दबाव डाला गया।
‘प्रस्ताव वापस लो या इस्तीफा दो’
गौरतलब है कि पिछले महीने मॉनसून सत्र के पहले दिन ही रात को अचानक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा भेज दिया। इससे सवाल उठने लगे कि क्या वाकई उनके इस्तीफे की यही वजह है। क्योंकि, उन्होंने दिन में राज्यसभा की कार्यवाही का सही से संचालन भी किया था।
सम्बंधित ख़बरें
क्राइम करने की उम्र नहीं तो सजा की क्यों? नाबालिग अपराधियों की उम्र सीमा घटाने पर फडणवीस का मास्टरस्ट्रोक
‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द
Swine Flu Prevention: बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है स्वाइन फ्लू का खतरा? जानें कैसे करें बचाव
नासिक में झमाझम बारिश; किसानों को मिली राहत पर शहर में जलभराव से यातायात प्रभावित
अब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बहुत ही सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि धनखड़ से कहा गया कि या तो प्रस्ताव वापस ले लें या फिर इस्तीफा दे दें। इसके बाद धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया।
‘हमें बोलने नहीं देते थे पूर्व उपराष्ट्रपति’
मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल के दौरान जगदीप धनखड़ ने कथित तौर पर विपक्ष को बोलने नहीं दिया और यहां तक कि एक सांसद को 2023 में सात महीने तक निलंबित भी कर दिया था। खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति हमें बोलने नहीं देते थे। वो अक्सर हमें निलंबित कर देते थे। खरगे ने कहा कि हमारी एक महिला सांसद को सात महीने तक निलंबित रखा गया।
यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का वोटर लिस्ट से नहीं कटा नाम, चुनाव आयोग ने बताई सच्चाई
बता दें कि वे कांग्रेस सांसद रजनी अशोकराव पाटिल का की बात कर रहे थे, जिनको 2023 के बजट सत्र में सदन की कार्यवाही की वीडियोग्राफी करने तथा उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संसदीय नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। सके बाद अगस्त में उनका निलंबन रद्द किया गया था।
Congress president kharge on dhankhar ex vp did not let us speak when he started speaking was forced to resign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














