कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो- @ANI) 
देश

‘BJP और RSS जहर...मत चाटो', OBC न्याय महासम्मेलन में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

Congress News: दिल्ली में कांग्रेस ने ओबीसी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया, जहां पर कार्यक्रम को संबोधत करते हुए अध्यक्ष खरगे ने भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए OBC विरोधी बताया।

सौरभ शर्मा

Congress President Kharge in OBC nyay Maha Sammelan: कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग को लुभाने के भरकस प्रयास कर रही है और इन्हीं प्रयासों के तहत आज कांग्रेस ने दिल्ली में ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस आयोजन में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर ओबीसी वर्ग के अधिकारों को छीनने का आरोप लगाया। इस आयोजन में कांग्रसे के सभी बडे नेता शामिल हुए। पार्टी ने ओबीसी वर्ग को लुभाने की कोशिशों के तहत आज कांग्रेस दिल्ली में ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर ओबीसी वर्ग के अधिकारों को छीनने का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने उन्हें झूठा बताया है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि वह किसी भी समाज का भला नहीं कर सकते। खड़गे दिल्ली में 'कांग्रेस ओबीसी नेतृत्व-भागीदारी न्याय महासम्मेलन' में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' के आयोजन के लिए एआईसीसी-ओबीसी विभाग की टीम को धन्यवाद देता हूं।

मोदी साहब ने सवर्ण थे लेकिन CM बनें तो जाति बदल ली

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मोदी साहब पहले सवर्ण जाति में थे, लेकिन जब वे मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अपना और अपने समुदाय का नाम पिछड़ी सूची में शामिल करवा लिया। किसी को पता नहीं चला। हमें भी तब पता चला जब वे सांसद बन गए।' इसके बाद उन्होंने चालें चलनी शुरू कर दीं, हर जगह कहने लगे कि "मैं पिछड़े वर्ग से हूं भाइयों-बहनों, ये कांग्रेस वाले मुझे परेशान कर रहे हैं अरे, तुम सबको परेशान कर रहे। सबको मिट्टी में मिलाकर अकेले जिदा रहना चाहते हो और ये नहीं चलेगा। एक बार चला, दो बार चला, तीन बार चला, लेकिन आगे नहीं चलेगा।

खड़गे ने गिनाए सरकार के तमाम झूठ

उन्होंने आगे कहा, 'केंद्र में झूठ की सरकार है। 2 करोड़ नौकरियों पर झूठ, काला धन वापस लाने पर झूठ, एमएसपी पर झूठ, 15 लाख, वो भी झूठ, पिछड़े वर्ग की आय बढ़ाने की बात झूठ, लेकिन लोगों का गुस्सा क्यों नहीं फूट रहा, समझ नहीं आता। मोदी जी झूठ बोलते रहते हैं, संसद में झूठ बोलते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आरक्षण नहीं देना चाहते-खड़गे

खड़गे ने कहा कि यहां बहुत बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं और वो अपने अधिकारों को समझते हैं। हमारी मांग है कि देश में जातिगत जनगणना हो और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा समाप्त हो। नरेंद्र मोदी शैक्षणिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण नहीं देना चाहते, लेकिन हम उनके साथ खड़े हैं। हमारे लिए अपने अधिकारों के लिए लड़ना ज़रूरी है क्योंकि मांगने पर भी हमें अपने अधिकार नहीं मिलेंगे। कभी संघर्ष करना पड़ता है, कभी शक्ति प्रदर्शन करना पड़ता है, चुनाव के समय हमें अपने सिद्धांतों पर चलने वालों को चुनना होता है। ओबीसी की आवाज तभी सुनी जाएगी जब ओबीसी के लोग चुनकर आएंगे।

इसलिए में हमेशा कहता रहता हूं कि झूठ बोलने के सरदार है मोदी जी सब कुछ झूठ बोलते है। संसद के अंदर भी झूठ बोलते है। जो पीएम झूठ बोलता है वो देश का और समाज का कभी भला नहीं कर सकता है।

समाज के अंदर तीन चीजे होना जरूरी

समाज में तीन चीजे होना जरूरी है एक है आपके विचार दूसरा है मानसिक बल, मनुष्य बल, आर्थिक बल ये तीन में एक भी नहीं तो आगे नहीं बढ़ सकते है। हर गांव में अपर कास्ट के लोग 2-3 प्रतिशत ही होते है और ये लोग ही देश की हुकूमत को बनाते और बिगाड़ते है, क्यो कि इन लोगों के पास मानसिक बल है जिससे ही ये आगे बढ़ते है। एक अकेला सब पर भारी वह होता है जो अपने मानसिक बल को काबू रखता है ऐसे लोग अपने मानसिक बल से काम करते है। एक नहीं होते है तो डिवाइड एंड रूल करके अलग कर देते है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर

FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ तो क्या होगा? आज तय होगी विपक्ष की रणनीति, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

आज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!