-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Attack On Pm Modi Says Bjp Wants Political Mileage From Operation Sindoor
‘ऑपरेशन सिंदूर से पॉलिटिकल माइलेज लेना चाहते हैं पीएम मोदी’, कांग्रेस के इस सवाल से बवाल होना तय
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कांग्रेस और बीजेपी के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा बनाम राजनीति की बहस अब और तेज होती जा रही है। जयराम रमेश ने पीएम मोदी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि देश की राजनीति में बवाल होना तय है।

जयराम रमेश, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केवल एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाने की योजना को लेकर तीखा हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर से पॉलिटिकल माइलेज यानी राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर सवाल उठाते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री ने 25 मई को केवल एनडीए मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है ताकि ऑपरेशन सिंदूर से राजनीतिक फायदा उठाया जा सके। लेकिन अब वे चाहते हैं कि सभी दलों के सांसद विदेश जाकर पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्थिति स्पष्ट करें।”
पीएम मोदी कांग्रेस को कर रहे बदनाम – जयराम रमेश
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा जरूर बनेगी, लेकिन साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी की दोहरे राजनीति पर भी सवाल खड़े किए। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और बीजेपी लगातार कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर हमेशा एकता और एकजुटता का संदेश दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री! खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
प्रधानमंत्री भगवान नहीं… छात्रों के खिलाफ FIR पर भड़के सौरव दास, कहा- मजाक लोकतंत्र का हिस्सा
AC वाला एक्टिविस्ट नहीं…जयराम रमेश की टिप्पणी पर धर्मेंद्र प्रधान का करारा जवाब, बोले- स्ट्रीट फाइटर हूं मैं
जयराम रमेश ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने अब तक संसद का विशेष सत्र बुलाने की कांग्रेस की मांग को नहीं माना है, जिसमें 22 फरवरी 1994 को सर्वसम्मति से पास प्रस्ताव को फिर से दोहराया जा सके। अब अचानक विदेशों में बहु-दलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला कर लिया गया है।
कांग्रेस बोलेगी, लेकिन चुप नहीं बैठेगी
कांग्रेस का कहना है कि वह राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानती है और कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करती, जैसा कि बीजेपी करती है। इसी वजह से पार्टी विदेश जाने वाले इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा बनेगी।
गौरतलब है कि अगले सप्ताह से केंद्र सरकार कई देशों में ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा कूटनीतिक अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत विभिन्न दलों के सांसदों को शामिल कर बहु-दलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाएंगे।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बरसे बिहार के डिप्टी सीएम, बोले- ड्रामेबाज लोग…
इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी शामिल होंगे। सरकार ने विभिन्न राजनीतिक दलों से संपर्क किया है और कई दलों ने अपने सांसदों की भागीदारी के लिए सहमति भी दे दी है।
Congress attack on pm modi says bjp wants political mileage from operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














