नए साल की सुबह-सुबह मिली राहत और खुशखबरी, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें आपके शहर के ताजा रेट्स
नए साल की आज पहली सुबह LPG ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है। आज यानी ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम में कटौती की है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
LPG सिलेंडर हुआ सस्ता
नई दिल्ली: जहां आज से नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है. वहीं इस नए साल की आज पहली सुबह LPG ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है। दरअसल आज यानी 1 जनवरी 2025 को ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम में कटौती की है।
जी हां, आज से गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली से मुंबई तक 14-16 रुपये तक कम हो तुके हैं. हालांकि, फिलहाल ये कटौती सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में की है, जबकि घरेलू रसोई गैस यानी 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतें नए साल की शुरुआत में भी स्थिर बनी हुई हैं, यानी इनमें कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है.
जहीं दिल्ली में अब इसकी कीमत 14.50 रुपए घटकर ₹1804 हो गईं। वहीं पहले ये ₹1818.50 में मिल रहा था। इसके साथ ही कोलकाता में यह 16 रुपए घटकर ₹1911 में मिल रहा है, जहां पहले इसकी किमत ₹1927 थी। वहीं मुंबई में सिलेंडर 1771 रुपए से 15 रुपए घटकर 1756 रुपए का हो चुका है। तो चेन्नई में सिलेंडर 1966 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, इससे इतर 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का ही मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या हैं LPG सिलेंडर की ताजा कीमतें? जानें अपने शहर के नए गैस रेट और सरकार के सख्त सप्लाई नियम
LPG Cylinder की किल्लत से मचा हाहाकार, अब 1500 रुपये वाला यह नया जुगाड़ भी तेजी से हो रहा Out of Stock
कहीं एजेंसी के बाहर जूतम-पैजार…कहीं सुबह 4 बजे से सिलेंडर लिए दौड़ रहे लोग, LPG के लिए देश भर में हाहाकार!
LPG Price Today: गैस संकट से दिल्ली से मुंबई तक हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम?
जानकारी दें कि, बीते साल दिसंबर महीने में LPG सिलेंडर महंगा हुआ था। तब सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये थे। तब इंडियन ऑयल के अनुसार, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत ₹16.50 बढ़े थे। जबकी इससे पहले भी बीते नवंबर महीने में कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हुआ था। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां हर नए महीने की पहली तारीाख को गैस सिलेंडर के दामों को तय करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें, कराधान नीतियां और आपूर्ति-मांग की गतिशीलता जैसे विभिन्न कारकों की इन मूल्य निर्धारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
