Aaj Ka Mausam: दिल्ली और यूपी में आज बढ़ेगी ठंड, IMD का 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें वेदर अपडेट

Today Weather News: दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने तमिलनाडु समेत चार राज्यों में भारी बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Cold wave intensifies in Delhi and Uttar Pradesh today; IMD issues rain alert for four states, learn about weather updates
यूपी में छाया कोहरा और एमपी में अलाव के पास बैठे लोग।
Updated on

12 January Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक का मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड के बीच IMD ने 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई है।

दिल्ली में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में सर्द हवाओं से तापमान में भी गिरावट आ सकती है। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप दिखेगी, लेकिन शाम को फिर ठंड राजधानी को जकड़ लेगी।

उत्तर प्रदेश और बिहार में छा सकते हैं बादल

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का रौद्र रूप दिख सकता है। गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, सीतापुर, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, आगरा, मथुरा, टुंडला, अलीगढ़, मेरठ में आज शीतलहर चलने की चेतावनी जारी है। उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में आज बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने बक्सर, सारण, भोजपुर, पू्र्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट

कश्मीर में शीतलहर की स्थिति और भीषण हो गई है। न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है। तापमान शून्य से नीचे पहुंचने और आसमान साफ रहने से डल झील के कुछ हिस्से जम गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड में आज भीषण ठंड पड़ने वाली है। यहां के चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ इलाके में हल्की हिमपात की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का चेतावनी

तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट है। यहां बारिश होने की प्रबल संभावना है।

झारखंड में येलो अलर्ट जारी

झारखंड में 13 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की आशंका के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी है। IMD के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला के लिए 13 से 16 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। हजारीबाग में 14 से 16 जनवरी के बीच शीतलहर की चेतावनी दी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com