घर से निकलने से पहले जान लें IMD का अलर्ट, 5 दिनों तक शीतलहर और कोहरे की चेतावनी
Today Weather: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी के साथ दिल्ली के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी हुई है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहेगा।
- Written By: रंजन कुमार
कोहरे छाया। इमेज-सोशल मीडिया
07 December Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। वैसे, आसमान साफ रहने और धूप खिलने से लोगों को भीषण ठंड में थोड़ी राहत है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
माना जा रहा कि रविवार को सबसे कम तापमान रहने का अनुमान है, जो इस साल दिसंबर की सबसे ठंडी सुबह हो सकती है। लगातार गिरते तापमान की वजह से शीतलहर का असर दिखने लगा है। आज दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। अगले पांच दिन तक भीषण कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
प्रदूषण और ठंड से दिल्ली वाले बेहाल
एक तरफ प्रदूषण की मार तो दूसरी ओर कड़ाके की ठंड का दिल्ली वालों को सामना करना पड़ रहा है। वायु गुणवत्ता 333 AQI पर बहुत खराब श्रेणी में है। राजधानी में धुंध छाई है। 39 निगरानी स्टेशनों में से 35 ने बहुत खराब रीडिंग दर्ज की है। आईएमडी के अनुसार, आज सुबह हल्का कोहरा, बादल छाने और धुंध छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होने से शीतलहर का असर दिख सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिन में उत्तर-पश्चिम से 15-20 किमी प्रति घंटे की गति से सतही हवा चलेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। 7-8 दिसंबर तक तापमान में धीरे-धीरे सुधार होगा। अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी; अगले 8 घंटे बेहद भारी, इन 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
MP-CG, झारखंड-ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम?
10 और 11 दिसंबर को पंजाब-हरियाणा के कुछ हिस्सों में, 7 और 8 दिसंबर को पश्चिमी एमपी और विदर्भ में, 7 दिसंबर को पूर्वी एमपी और छत्तीसगढ़ में, 7 दिसंबर को झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है।
यूपी में भी गिरा पारा
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। गिरते तापमान से कई जिलों में शीतलहर का असर भी दिखने लगा है। माना जा रहा कि आने वाले दिनों में यूपी में ठंड का कहर बढ़ेगा। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार 6 दिसंबर यानी शनिवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में वीकेंड पर मौसम का मिजाज कूल-कूल, जानें देशभर में अगले 72 घंटे कैसा रहेगा हाल
IMD की एडवाइजरी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे और दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से काफी नीचे रहेगा। रविवार तक हल्की धुंध की चेतावनी जारी की है।11 दिसंबर तक सुबह में धुंध और कोहरा रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया है कि दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा से 15-20 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सतही हवा से दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिल सकती है, पर ठंड का असर भी बढ़ाएगी।
