CM योगी पहुंचे हाथरस अस्पताल, घायल लोगों से की मुलाकात, प्राथमिक रिपोर्ट में नया खुलासा

हाथरस में बीते मंगलवार को सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में अब तक 122 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आज हाथरस पहुंचे और उन्होने यहां के सरकारी अस्पताल में हाथरस भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
hathras srtampede, yogi adityanath
(डिज़ाइन फोटो )
Published on
Updated on

हाथरस: जहां एक तरफ हाथरस में बीते मंगलवार को सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में अब तक 122 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आगरा) और अलीगढ़ मंडल आयुक्त की एक टीम गठित की जा चुकी है। इस घटना की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर सौंपी जानी है।

इधर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचे और उन्होने यहां के सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल भी जाना। मुख्यमंत्री के आने से जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट है । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

क्या बोले  योगी आदित्यनाथ

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आज इससे पहले संवाददाताओं से कहा था कि, "हमारी सरकार इस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी। राज्य सरकार इस पूरी घटना की जांच करा रही है। हम इसकी तह में जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश।'' CM योगी ने घटना पर राजनीति करने वाले दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘इस प्रकार की घटना पर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बजाए राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और निंदनीय भी। यह समय पीड़ितों के घावों पर मरहम लगाने का है, पीड़ितों के प्रति संवेदना का है। सरकार इस मामले में पहले से संवेदनशील है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।''

अखिलेश यादव का तंज

इधर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हाथरस की घटना को राज्य सरकार की लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की वजह से ना दवाई मिली ना ही समुचित इलाज मिला। BJP ये सब करती है और चाहती है। किस बाबा की गिरफ्तारी करेंगे फिलहाल दो बाबा है वहां।

क्या कह रही प्राथमिक जांच रिपोर्ट

वहीं हाथरस के उप जिलाधिकारी ने DM को प्राथमिक जांच रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट में बाबा के निजी सुरक्षा कर्मियों को जिम्मेदार बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बाबा के काले कपड़ों में तैनात में सुरक्षा कर्मियों ने ही धक्का मुक्की की थी। यह भी कहो गया कि नारायण साकार विश्व हरि के नाम से लोकप्रिय ‘भोले बाबा' के सत्संग में हाथरस जिले में लाखों अनुयायी पहुंचे हुए थे। सत्संग में प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति से अधिक अनुयायी मौजुद थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com