Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम स्टालिन का AIADMK-BJP पर करारा हमला, बोले- तमिलनाडु की जनता कभी विश्वासघाती गठबंधन को बर्दाश्त नहीं करेगी

CM स्टालिन ने स्पष्ट कहा कि तमिलनाडु की जनता विश्वासघात करने वाले गठबंधन को माफ नहीं करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि BJP अकेले आए या गठबंधन के साथ, जनता उसका करारा जवाब देगी।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 12, 2025 | 01:15 PM

एमके स्टालिन, (सीएम, तमिलनाडु)

Follow Us
Close
Follow Us:

चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार, 12 अप्रैल को एक प्रेस वार्ता में AIADMK-BJP गठबंधन को पराजय का गठबंधन करार देते हुए कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता कभी उस गठबंधन को स्वीकार नहीं करेगी जो दिल्ली के सामने झुकता है और राज्य के हितों से समझौता करता है।

सीएम एमके स्टालिन ने कहा, “AIADMK-BJP का गठबंधन एक पराजित गठबंधन है, जिसे तमिलनाडु की जनता ने बार-बार नकारा है। इसके बावजूद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इसे पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेन्नई में अपनी प्रेस वार्ता के दौरान किसी भी मुद्दे पर स्पष्टता नहीं दी और सिर्फ DMK पर हमला बोला।”

NEET और भाषा विवाद पर भी घेरा

स्टालिन ने कहा कि AIADMK ने NEET परीक्षा, हिंदी थोपने, तीन-भाषा नीति और वक्फ अधिनियम का विरोध करने का दावा किया था, लेकिन अमित शाह की मौजूदगी में AIADMK नेताओं को कुछ कहने का अवसर ही नहीं मिला। उन्होंने पूछा कि क्या ये मुद्दे उनके न्यूनतम साझा कार्यक्रम (Common Minimum Programme) का हिस्सा हैं?

एमके स्टालिन ने और आगे कहा, “जब पत्रकारों ने बार-बार NEET पर सवाल किया, तो अमित शाह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। अगर NEET इतना ही लाभकारी है, तो वे स्पष्ट रूप से उसका समर्थन क्यों नहीं कर सके? क्या 20 से अधिक आत्महत्याएं, जो तमिलनाडु में NEET के कारण हुईं, केवल ‘ध्यान भटकाने’ की बात है?”

तमिलनाडु को मणिपुर से न जोड़ें

गृहमंत्री के बयान कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, पर स्टालिन ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, “यह तमिलनाडु है, मणिपुर नहीं। मणिपुर में पिछले डेढ़ साल में 250 से ज्यादा लोग मारे गए, और केंद्र सरकार अब तक वहां शांति बहाल नहीं कर पाई है। जबकि तमिलनाडु में शांति है और राज्य सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है।”

भ्रष्टाचार से जन्मा गठबंधन – स्टालिन

स्टालिन ने दावा किया कि AIADMK नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की दो छापेमारियों के बाद वे BJP के सामने झुक गए और गठबंधन करने के लिए मजबूर हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गठबंधन भ्रष्टाचार की उपज है, जिसे जनता अच्छी तरह समझती है।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

तमिल अस्मिता पर हमला

स्टालिन ने BJP पर आरोप लगाया कि वह हिंदी थोपकर तमिल को दबाने, सीटों का सीमांकन कर तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व को घटाने, और संविधानिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि AIADMK अब एक ऐसी पार्टी बन गई है जो बाहरी ताकतों की कठपुतली है।

Cm stalin scathing attack on aiadmk bjp says big thing about alliance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2025 | 01:15 PM

Topics:  

  • DMK
  • MK Stalin
  • Tamil Nadu

सम्बंधित ख़बरें

1

श्रीलंका ने फिर दिखाई दादागिरी; तीन और भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, रामेश्वरम में बढ़ा तनाव

2

तमिलनाडु में विजय को मिल गए ‘तुरुप के इक्के’…BJP और स्टालिन की बढ़ी टेंशन! चुनाव से पहले हुआ खेला

3

तमिलनाडु में बस का टायर फटने से खौफनाक हादसा, 9 लोगों की कुचलकर मौत, देखें रूह कंपाने वाला VIDEO

4

भारत का वो शहर जहां वक्त से नहीं सोच से चलता है जीवन, जानें ऑरोविल की अनोखी कहानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.