-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Cm Revanth Reddy Said No Loan Is Being Given To Telangana
कंगाली की राह पर तेलंगाना! रेवंत रेड्डी बोले-कोई कर्ज नहीं दे रहा…बैंकर समझते हैं चोर
- Written By: Saurabh Pal
सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति खराब है और राज्य कोई नया ऋण नहीं जुटा पा रहा है। क्योंकि बैंकर सरकार पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंकर तेलंगाना के प्रतिनिधियों को चोर समझते हैं।

रेवंत रेड्डी (फोटो- सोशल मीडिया)
हैदराबादः तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति खराब है और राज्य कोई नया ऋण नहीं जुटा पा रहा है। क्योंकि बैंकर सरकार पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंकर तेलंगाना के प्रतिनिधियों को चोर समझते हैं। रेड्डी ने मीडिया में आ रही उन खबरों के बाद यह टिप्पणी की है, जिनमें कहा गया था कि सरकारी कर्मचारियों का एक वर्ग राज्य सरकार पर पुरानी पेंशन योजना में संशोधन और चिकित्सकीय बिल की प्रतिपूर्ति सहित अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए दबाव डाल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। हम ऋण नहीं जुटा पा रहे हैं। कोई भी आगे आकर ऋण देने को तैयार नहीं है। बैंकर तेलंगाना के प्रतिनिधियों को चोर की तरह समझते हैं। उन्होंने ये बातें पुलिस पुरस्कार समारोह में कहा।
‘राज्य सरकार पर कोई विश्वास नहीं कर रहा’
सम्बंधित ख़बरें
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
रेड्डी ने कहा कि दिल्ली में भी कोई मिलने का समय नहीं दे रहा है। कोई भी हम पर (राज्य सरकार पर) विश्वास नहीं करता। आत्म-नियंत्रण (वित्तीय अनुशासन) ही एकमात्र समाधान है। कर्मचारी तेलंगाना परिवार का हिस्सा हैं। तेलंगाना कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने पिछले महीने राज्य सरकार को 37 मांगों का ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से संबंधित लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान का आग्रह किया था।
BRS ने लिया था कर्ज अब भर रही कांग्रेस सरकार
रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 16 महीने में पिछली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार द्वारा उच्च ब्याज दरों पर उठाए गए ऋणों के लिए औसतन 9,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सड़क बनाने के लिए एक भी रुपया नहीं है। हम आर्थिक रूप से कमजोर हैं। तेलंगाना राज्य सरकार की राजकोषीय स्थिति एक ऐसे परिवार के समान है जो दिवालिया हो गया हो।
इसे भी पढ़ें – पाक ISI एजेंट से करवाते थे संपर्क, पैसे लेकर देते थे खुफिया जानकारी; पाकिस्तान के लिए कर रहे थे देश से गद्दारी
संदेह है तो हिसाब देने को तैयारः सीएम रेड्डी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी को संदेह है, तो मैं उन्हें खुले तौर पर हिसाब दूंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर महीने कम से कम 22,500 करोड़ रुपये के राजस्व की जरूरत है, जबकि वर्तमान में उसकी आय 18,500 करोड़ रुपये है। रेड्डी ने कहा कि किसी भी राज्य या देश में निवेश आकर्षित करने के लिए एक आदर्श कानून व व्यवस्था की स्थिति आवश्यक है। उन्होंने साथ ही बताया कि दिसंबर 2023 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार ने 2.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है।
Cm revanth reddy said no loan is being given to telangana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














