देश को भ्रष्टाचार की खाई में धकेलेगी ‘इंडिया' गठबंधन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दावा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव के दौरान हरियाणा के फरीदाबाद पहुँचे। वहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और यह दावा किया कि इंडिया गठबंधन देश को भ्रष्टाचार की ओर धकेलेगी। साथ ही यह भरोसा जताया कि देश की जनता प्रधानमंत्री को तीसरी बार फिर जीत दिलाएगी। बता दे कि हरियाणा में आनेवाले 25 मई को हरियाणा की 10 लोकसभा सीट पर छठे चरण में मतदान होगा।
CM Pushkar Singh Dhami in Faridabad
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फोटो- सोशल मिडीया)
Published on: 
Updated on: 

फरीदाबाद: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव के दौरान हरियाणा के फरीदाबाद पहुँचे। जहाँ उन्होंने बुधवार को जनसभा को संबोधित किया और यह दावा किया कि विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन देश को "भ्रष्टाचार की खाई" में धकेलना चाहता है, लेकिन लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर चुके हैं।

विकसित भारत की परिकल्पना

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा उनकी इस विनाशकारी सोच पर प्रहार कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है। आनेवाले छठे चरण में जनता कमल का बटन दबाकर भाजपा को जीताने वाली है।

सेना देती है गोलियों से जवाब

हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के लिए प्रचार करते हुए धामी ने कहा कि 2014 के बाद से देश में लोगों के कल्याण के लिए बहुत सारे काम किए गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा, "सेना अब गोलियों का जवाब गोले से देती है।"

नियत सही नहीं

उन्होंने कहा, "कांग्रेस सहित ‘इंडिया' गठबंधन देश को 2014 से पहले की तरह भ्रष्टाचार की खाई में धकेलना चाहता है। इन लोगों की नीति और नियत सही नहीं है तथा न ही उनके पास कोई विचारधारा है।" धामी ने कहा कि देश की जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनानी है। हरियाणा की 10 लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com