देशभर में पुलिस बर्बरता के खिलाफ हल्ला बोल! CJP का बड़ा ऐलान, आज से हर जिले में शुरू होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन
CJP Nationwide Protest: कॉकरोच जनता पार्टी ने पेपर लीक और कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ आज से 'हर जिला, एक दिन, एक मांग' अभियान के तहत देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया।
- Written By: प्रिया जैस
सीजेपी का देशव्यापी आंदोलन (सौजन्य-IANS)
CJP Protest Against Police Brutality: कॉकरोच जनता पार्टी ने देशभर में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पीड़ितों के समर्थन में बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। कॉकरोच पार्टी आज यानी शुक्रवार, 24 जुलाई से “हर जिला, एक दिन एक मांग” के नारे के साथ राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू करने जा रही है। पार्टी की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार इस अभियान के तहत देश के हर जिले में एक ही दिन एक ही मांग को लेकर लोग एकजुट होंगे।
प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बर्बरता का शिकार हुए लोगों के साथ एकजुटता दिखाना और छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। कॉकरोच जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों से अपील की है कि वे मिलकर प्रशासन से अनुमति लें और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करें।
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन तोड़ दिया। सोनम वांगचुक से मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मुलाकात की। नड्डा ने अपने हाथों से वांगचुक का अनशन तुड़वाया। इस दौरान उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो समेत डॉक्टर की टीम भी मौजूद थी।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर आधी रात को क्यों बजने लगे ढोल-नगाड़े, CJP के प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया डांस; VIDEO आया सामने
नागपुर में ‘महाराष्ट्र बंद’ के दौरान हंगामा: संविधान चौक पर धक्का-मुक्की में 4 घायल; 150 से अधिक हिरासत में
CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक पर केवल इंटरचेंज की सुविधा
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
Gurugram, Haryana: Activist Sonam Wangchuk ended his hunger strike. Union Minister J.P. Nadda and Union Minister Jitendra Singh met him at the hospital and persuaded him to call off the fast. Sonam Wangchuk’s wife, Geetanjali J. Angmo, was also present during the meeting pic.twitter.com/e9olQTbypC — IANS (@ians_india) July 23, 2026
CJP ने सोनम वांगचुक के फैसले का किया स्वागत
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के फैसले का सीजेपी ने स्वागत किया। कॉकरोज जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “हमें राहत और खुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।”
We are relieved and grateful that Sonam sir has ended his hunger strike after 26 days. Protest will continue at Jantar Mantar till the resignation of Education minister Dharmendra Pradhan. — Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 24, 2026
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग रात 12 बजे एक वीडियो शेयर करते हुए वादा किया कि नीट पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और इसके लिए कैबिनेट में बड़ा फैसला भी किया जाएगा। इसके कुछ ही मिनटों बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम ने लगभग 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की।
यह भी पढ़ें – पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
पीएम मोदी ने युवाओं को दिलाया भरोसा
बता दें कि गुरुवार देर रात जारी एक वीडियो संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने संकेत दिया कि कैबिनेट उन उपायों से आगे बढ़कर कदम उठाएगी, जिनकी घोषणा एक दिन पहले की गई थी। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि कैबिनेट की बैठक के बाद परीक्षा में धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि संसद जल्द ही प्रस्तावित कानून को पारित कर देगी।
