-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Chhattisgarh Naxal Encounter Bijapur Maoist Killed Guns Seized
बीजापुर 17 लाख के 4 इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद
- Written By: सौरभ शर्मा
Bijapur: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने दक्षिण-पश्चिमी सरहदी जंगलों में मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों समेत 17 लाख रुपए के इनामी 4 को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली दक्षिण सब जोनल ब्यूरो से जुड़े कमांडर थे।

बीजापुर के जंगलों में चार इनामी नक्सली ढेर (फोटो- सोशल मीडिया)
Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कामयाबी दर्ज की है। बासागुड़ा-गंगलूर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार इनामी नक्सली मारे गए हैं, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। मारे गए सभी माओवादी दक्षिण सब जोनल ब्यूरो से जुड़े एसीएम स्तर के कमांडर थे। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है।
मुठभेड़ के बाद जब सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी ली, तो घटनास्थल से एसएलआर, इंसास, .303 राइफल, बीजीएल लांचर, 315 बोर और 12 बोर बंदूकें समेत 100 से अधिक जिंदा कारतूस और नक्सली प्रचार सामग्री मिली। मारे गए माओवादियों पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें हुंगा, लक्खे, भीमे और निहाल उर्फ राहुल के नाम शामिल हैं। सुरक्षा बलों का यह अभियान डीआरजी बीजापुर की विशेष टीम ने 26 जुलाई की शाम से शुरू किया था।
बस्तर के जंगलों में सुरक्षा बलों की निर्णायक कार्रवाई
छत्तीसगढ़ बीजापुर के एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना पर डीआरजी और अन्य सुरक्षा बलों ने बासागुड़ा व गंगलूर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जंगल में हुई यह मुठभेड़ रुक-रुक कर चली, जिसमें चार हार्डकोर माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों में दो महिलाएं भी थीं, जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थीं। यह मुठभेड़ बीजापुर की सुरक्षा स्थिति में बड़ा बदलाव लाने वाली मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
गढ़चिरोली नक्सल अपडेट: एंटी-नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को कामयाबी, सीमाई जंगलों में हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
IG ने बताई 425 नक्सलियों के खात्मे की रणनीति
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने बताया कि जनवरी 2024 से जुलाई 2025 के बीच अब तक कुल 425 हार्डकोर माओवादी मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने वर्ष 2025 में भी ऑपरेशन तेज कर रखा है। मानसून की चुनौतियों, दुर्गम इलाके और भारी वर्षा के बावजूद सुरक्षा बल पूरे समर्पण और साहस से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने इसे जनसमर्थन और संयुक्त रणनीति का परिणाम बताया।
यह भी पढ़ें: ‘बिना धर्म बदले दूसरे धर्म में की गई शादी अवैध करार’, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
हालिया कार्रवाई में झारखंड भी शामिल
इससे पहले शनिवार को झारखंड के गुमला में भी सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को ढेर किया था। झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के इन नक्सलियों के पास से एक एके-47 और दो इंसास राइफलें बरामद हुई थीं। यह घटनाएं दर्शाती हैं कि सुरक्षा बल पूरे देश में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं।
Chhattisgarh naxal encounter bijapur maoist killed guns seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
The Odyssey India Premiere: प्रीमियर से कटिंग चाय तक, तस्वीरों में देखें हॉलीवुड स्टार्स का देसी अंदाज
Jul 12, 2026 | 01:27 PMGiridih Roof Collapse: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत
Jul 12, 2026 | 01:27 PMमहाराष्ट्र में HSRP नंबर प्लेट पर सख्ती: 6,718 वाहनों पर लगा जुर्माना; ऑनलाइन स्लॉट के लिए 3 हफ्ते का वेटिंग
Jul 12, 2026 | 01:27 PMअमित शाह कहें तो एक पैर पर खड़े हो जाएंगे शिंदे… कन्हैया कुमार का हमला, बोले- शाह के पास सरेंडर है सरकार
Jul 12, 2026 | 01:24 PMनागपुर: कलमना की अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 6 दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
Jul 12, 2026 | 01:24 PMउज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PMवर्धा में देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, 4 पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त
Jul 12, 2026 | 01:19 PMवीडियो गैलरी

चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM














