एक मोबाइल के लिए अधिकारी ने बहा दिए 21 लाख लीटर पानी, अब सैलरी से भरना होगा हर्जाना

Chhattisgarh, Raipur, Chhattisgarh News
Photo source: Social Media
Published on: 
Updated on: 

रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांकेर जिले (Kanker district) के पखांजूर(Pakhanjur) में एक जलाशय के वेस्ट वेयर में फूड इंस्पेक्टर (Food Inspector) राजेश विश्वास का मोबाइल गिर गया था।  इसके बाद मोबाइल खोजने के लिए अधिकारी ने लाखों लीटर पानी बर्बाद कर दिया। मोबाइल की कीमत करीब 96,000 रुपये थी, जिसे पाने के लिए जलाशय से 4 दिन तक पानी निकाला गया। मामला सुर्खियों में आते ही फूड इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय ने एसडीओ आरके धीवर के वेतन से पानी की राशि वसूलने का आदेश दिया है। 

भीषण गर्मी में व्यर्थ बहा दिया लाखों लीटर पानी
मामले की जानकारी जिला कलेक्टर (District Collector) प्रियंका शुक्ला को हुई तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की। उन्होंने राजेश विश्वास को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। जिला उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने लिखा, पखांजूर खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास ने अपना मोबाइल ढूंढने के लिए लगातार चार दिनों तक परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर से स्केल वाय के बीच लगभग 21 लाख लीटर पानी बहा दिया। इसको लेकर एसडीएम पखांजूर से जांच कराई गई।  

इसकी रिपोर्ट के अनुसार, राजेश विश्वास ने बिना किसी अनुमित से जलाशय का 41104 क्यूबिक मीटर पानी खाली कर दिया है। इसके लिए फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास ने किसी सक्षम अधिकारी से अनुमित नहीं ली और पद का दुरुपयोग करते हुए भीषण गर्मी में लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया। यह उनका अशोभनीय आचरण है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था इंस्पेक्टर
इंद्रावती परियोजना मंडल जगदलपुर के अक्षीक्षण अभियंता ने इस बाबत एक लेटर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राजेश विश्वास 21 मई को दोस्तों के साथ पार्टी करने परालकोट बांध गए थे। इस दौरान उनका मोबाइल बांध के वेस्ट वियर के स्टेलिन बेसिन में गिर गया था। 

पहले भी निलंबित हो चूका है इंस्पेक्टर 
इससे पहले राजेश के खिलाफ पीडीएस योजना से जुड़े एक मामले में भी कार्रवाई हो चुकी है।  साल 2021 में उसके रिश्तेदार के घर से भारी मात्रा में चावल बरामद हुआ था। इंस्पेक्टर पर जाँच कराइ गई। इसके बाद जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया था।