छत्तीसगढ: सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6% बढ़ा, बघेल सरकार ने जारी किए आदेश
- Written By: किर्तेश ढोबले
भूपेश बघेल (Photo Credits-ANI Twitter)
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब राज्य एके कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों के विरोध के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के कम से कम 3.8 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। वहीं, कई सरकारी कर्मचारी इस बढ़े हुए भत्ते से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि, कर्मचारी संगठन अभी भी 12% भत्ता बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं। बता दें कि, राज्य के कर्मचारी भूपेश भघेल की सरकार से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि, राज्य सरकार के कर्मचारियों को इस साल मई से सातवें वेतन आयोग के तहत 22 प्रतिशत और छठे वेतन आयोग के तहत 174 प्रतिशत डीए मिल रहा है। आदेश में कहा गया है कि संशोधन के बाद सातवें और छठे वेतन आयोग के तहत क्रमशः 6 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस साल एक अगस्त से कर्मचारियों को 28 फीसदी और 189 फीसदी डीए मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मप्र-छग के बीच 26 साल पुराना DR विवाद सुलझाने की पहल, मध्य प्रदेश ने भेजा ‘स्थायी सहमति’ का प्रस्ताव
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की पुनरीक्षित दर का आदेश जारी#मंहगाई_भत्ता pic.twitter.com/qaWvCc7VZB — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 16, 2022
एक अधिकारी ने बताया कि, सरकार की इस बढ़ोतरी से राजकोष पर सालाना 2,160 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के एक महासंघ ने डीए और मकान किराया भत्ता (एचआरए) में बढ़ोतरी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले महीने पांच दिनों की हड़ताल की थी। वहीं, फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर 22 अगस्त से फिर से हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।
अधिकारी ने कहा, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ (CAKM) के एक प्रतिनिधिमंडल ने 13 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। जिन्होंने डीए में 6 प्रतिशत की वृद्धि करने की सहमति दी थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया था कि वह सातवें वेतन आयोग के आधार पर एचआरए बढ़ाने की मांग पर विचार करेंगे।
