-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Chhattisgarh Cm From Tribal Community Ramvichar Netam
छत्तीसगढ़ में होगा आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री, रामविचार नेताम का नाम सबसे आगे
- Written By: शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आदिवासी समाज के नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बना सकती है। पार्टी आदिवासी चेहरे पर विचार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की रेस में रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) का नाम सबसे आगे चल रहा है।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की चार घंटे से अधिक समय तक बैठक चली। इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाग लिया। इस बैठक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हुई।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से आने वाले नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। मुख्यमंत्री की रेस में राम विचार नेताम सबसे आगे चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है और अब किसी भी समय मुख्यमंत्री पद के लिए नेताम के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
राम के सवाल पर बवाल, छत्तीसगढ़ में स्कूल की परीक्षा में प्रश्न देखकर उबला बजरंग दल, हेडमिस्ट्रेस…
छत्तीसगढ़ में डिप्टी कमांडर लाली समेत 26 नक्सलियों का सरेंडर, सभी पर था लाखों रुपए का इनाम
छत्तीसगढ़ में माओवाद पर बड़ा प्रहार, 208 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, AK-47 और LMG समेत 153 हथियार सौंपे
रंजीता कोरेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, जूडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि, 17 आदिवासी सीटों पर परचम लहराया। राज्य में 29 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
MP में शिवराज बनेंगे CM, राजस्थान में कौन
उधर, मध्य प्रदेश में चार बार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक बार फिर CM बन सकते हैं। जबकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित प्रमुख भाजपा नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं।
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की रेस में बालकनाथ सबसे आगे हैं। अन्य दावेदारों में भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी, पार्टी सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2023 के मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं किया था। मध्य प्रदेश में, भाजपा को 230 सदस्यीय विधानसभा में से 163 सीट मिलीं। जबकि, राजस्थान में भाजपा ने 199 सीट के लिए हुए चुनाव में 115 सीट पर जीत दर्ज की।
Chhattisgarh cm from tribal community ramvichar netam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लोनावला के पर्यटन स्थलों पर BNSS की धारा 163 लागू, 31 जुलाई तक पवना डैम और टाइगर प्वाइंट पर सुरक्षा सख्त
Jul 08, 2026 | 04:37 PMनागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
Jul 08, 2026 | 04:32 PMGondia News: सालेकसा के कावराबांध PHC का सीईओ झेनिथ चंद्र दोंतुला ने किया औचक निरीक्षण
Jul 08, 2026 | 04:31 PMUP चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने शुरू किया ‘मिशन-50’, हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ने की तैयारी
Jul 08, 2026 | 04:29 PMपुणे में बाढ़ का कहर: गुरुकुल के 300 छात्रों समेत 1,500 लोगों और 750 मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 08, 2026 | 04:22 PMबारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार
Jul 08, 2026 | 04:22 PMइथेनॉल से गडकरी परिवार को हो रहा फायदा? आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब, बताया किसने कमाए 45000 करोड़
Jul 08, 2026 | 04:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














