-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Satyendra Jain Attacked Bjp For Closing Mohalla Clinics In Delhi
दिल्ली में बंद होंगे 250 मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह के बयान पर सत्येंद्र जैन भड़के
- Written By: Saurabh Pal
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की कथित योजना की शुक्रवार को कड़ी आलोचना की।

पंकज कुमार और सत्येंद्र जैन (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की कथित योजना की शुक्रवार को कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य सेवा ढांचे को पंगु बना देगा।
संवाददाता सम्मेलन में जैन ने सरकार से अनुरोध किया कि वह मोहल्ला क्लीनिक की संख्या कम करने के बजाय बढ़ाए। दिल्ली की पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को सस्ती प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए अक्टूबर 2015 में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की थी।
‘आप’ नेता ने इस बात पर जोर दिया कि मोहल्ला क्लीनिक में बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें डॉक्टर से परामर्श और 365 तरह के मुफ्त नैदानिक परीक्षण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि लोगों को अस्पतालों तक की लंबी दूरी न तय करनी पड़े और उन्हें अपने घरों के पास ही चिकित्सा सुविधा मिल सके। जैन ने बताया कि दिल्ली में मौजूदा समय में मोहल्ला क्लीनिक की कुल संख्या 550 है और इन्हें बंद करना एक बड़ी गलती होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को मोहल्ला क्लीनिक का विस्तार करना चाहिए, उन्हें बंद नहीं करना चाहिए। यह दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ा झटका है। हम उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि वे एक भी क्लीनिक बंद न करें।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
जैन ने चेतावनी दी कि इस फैसले से शहर की सबसे कमजोर वर्ग की आबादी को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि औसतन 7,500 मरीज रोजाना इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक पहुंचते हैं और इन्हें बंद करने से शहर की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। कई मोहल्ला क्लीनिक किराये के परिसर में संचालित होने के एक संवाददाता के सवाल पर जैन ने कहा कि यह इस पहल को खत्म करने का बहाना भर है और कई सरकारी कार्यालय भी किराये की इमारतों में चलाए जाते हैं।
उन्होंने सरकार पर जानबूझकर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को कमजोर करने का आरोप लगाया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर 250 मोहल्ला क्लीनिक को तत्काल बंद करने की घोषणा की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि ये क्लीनिक केवल कागजों पर ही संचालित हो रहे हैं और इनका इस्तेमाल धोखाधड़ी की गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।
Satyendra jain attacked bjp for closing mohalla clinics in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














