-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Chhath Puja 2025 Delhi 1300 Ghats Kapil Mishra Rekha Gupta Government Yamuna
दिल्ली में छठ महापर्व की बड़ी तैयारी: 1300 घाटों पर होगी पूजा, मंत्री बोले- अब कोई रोक नहीं, सम्मान
- Written By: सौरभ शर्मा
Delhi में इस बार छठ पूजा का आयोजन बड़ा भव्य आयोजन होने जा रहा है, सरकार द्वारा 1300 घाटों पर पूजा व्यवस्था करने के तैयारी की गई है। CM Rekha Gupta इस बार के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है।

दिल्ली में छठ महापर्व पर बड़ी तैयारी (फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi Chhath Ghats: दिल्ली में इस साल छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार इस बार के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है। राजधानी में 1300 से ज्यादा घाटों पर भव्य छठ पूजा की व्यवस्था की जा रही है। इसी सिलसिले में, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मंत्री कपिल मिश्रा ने वासुदेव घाट का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर खास ध्यान देने को कहा गया है। सरकार का लक्ष्य है कि छठ व्रतियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर दिल्ली सरकार, नगर निगम और कई अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपराज्यपाल और मंत्री के साथ मौजूद रहे। सभी विभाग मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि तैयारियां दुरुस्त हों।
‘अब तक का सबसे भव्य आयोजन’
कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने इस आयोजन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि इस साल दिल्ली में छठ पूजा का आयोजन अब तक का सबसे बड़ा और भव्य होने जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली के लोग स्वच्छ, सुरक्षित और सांस्कृतिक माहौल में छठ पर्व मनाएं।” मंत्री ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह कहने वाली नहीं, बल्कि करने वाली सरकार है। उन्होंने बताया कि सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह पहली छठ पूजा है और इस बार यमुना किनारे पारंपरिक तरीके से पूजा की अनुमति दी गई है। यह दिल्लीवासियों और खासकर पूर्वांचल समाज के लिए गर्व का पल है।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
धर्मेंद्र प्रधान का रिप्लेसमेंट होंगे देवेंद्र फड़णवीस? सीएम के अचानक दिल्ली रवाना होने से अटकलें तेज
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Vasant Kunj car accident: तेज बारिश के बीच हुआ खौफनाक हादसा, खुले नाले में गिरी कार, नहीं बच सकी युवक की जान
यह भी पढ़ें: फिर बिगड़े विजयवर्गीय के बोल, छेड़छाड़ मामले में खिलाड़ियों को ही दे दी नसीहत, बोले- सबके लिए सबक
‘पिछली सरकार ने किया था अपमान’
कपिल मिश्रा ने इस मौके पर पिछली सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने छठ पूजा पर रोक लगाकर पूर्वांचल समाज का अपमान किया था। उन्होंने याद दिलाया, “छह साल तक यमुना किनारे छठ पूजा करने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब दिल्ली की सरकार हर श्रद्धालु के साथ खड़ी है। अब कोई रोक नहीं, बल्कि सम्मान और गर्व के साथ छठ पर्व मनाया जाएगा।” दिल्ली में छठ पूजा का आयोजन इस बार पूरी तैयारी के साथ किया जा रहा है। घाटों पर लाइटिंग, टेंट, बैरिकेडिंग, मेडिकल सुविधा और जलस्तर नियंत्रण जैसी व्यवस्थाएं पहले से बेहतर की गई हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस बार का छठ पर्व न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि यह दिल्ली की एकता और सांस्कृतिक विविधता का भी उत्सव बनेगा।
Chhath puja 2025 delhi 1300 ghats kapil mishra rekha gupta government yamuna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














