Rahul Gandhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कुलियों से की मुलाकात; देखें VIDEO

राहुल गांधी शनिवार 01 मार्च को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुलियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुलियों से करीब 40 मिनट तक बातचीत की कर उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी लेने का काम किया।
Rahul Gandhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कुलियों से की मुलाकात; देखें VIDEO
राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार 01 मार्च को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर कुलियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुलियों से करीब 40 मिनट तक बातचीत की कर उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी लेने का काम किया।

एक कुली दीपेश मीणा ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि राहुल गांधी हमसे मिलने आए। उन्होंने हमारी समस्याओं के बारे में पूछा। हमें उम्मीद है कि वो इन्हें हल करेंगे। हमने यहां हुई भगदड़ में घायल कुलियों के बारे में उनको बताया

इससे पहले भी विपक्ष नेता कर चुके हैं कुलियों से मुलाकात

आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर 2023 में राहुल गांधी आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर गए थे। वहां भी उन्होंने कुलियों से बात की थी और उनकी परेशानियों को भी सुनने का काम किया था। उस दौरान राहुल गांधी ने कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान भी उठाया था।

मोदी सरकार पर बोला बड़ा हमला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते दिन शुक्रवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में दो अहम पद खाली हैं, जो भारतीय जनता पार्टी सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का एक और सबूत है।

यहां देखें वीडियों 

आपो जानकारी के लिए यह भी बताते चलें कि राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को जल्द से जल्द आयोग के सभी पद भरने चाहिए, ताकि यह दलितों के अधिकारों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी प्रभावी रूप से निभा सकें। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की वेबसाइट के डेटा के मुताबिक, आयोग के उपाध्यक्ष और एक सदस्य का पद रिक्त है।