- Hindi News »
- India »
- Chhagan Bhujbal And Jayant Patil In Delhi Politics May Get Important Responsibility In Party
छगन भुजबल और जयंत पाटिल दिल्ली की राजनीति में!, पाटी में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
- Written By: लतिकेश शर्मा

छगन भुजबल-जयंत पाटील (फाइल फोटो)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद से शरद पवार (Sharad Pawar) के इस्तीफे के बाद पार्टी में अब नई प्लानिंग (New Planning) पर काम चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक़, दिल्ली की राजनीति (Delhi Politics) में सांसद सुप्रिया सुले (MP Supriya Sule) का साथ देने के एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) के साथ सीनियर नेता छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) को भेजा जा सकता है। शरद पवार का मानना है कि अपनी बेटी को राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित करने के लिए विश्वस्त नेताओं का साथ बेहद जरुरी है। इसी के तहत जयंत पाटिल और भुजबल के नाम पर विचार किया जा रहा है।
शरद पवार चाहते हैं कि अब एनसीपी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होना चाहिए। इसके लिए अब पार्टी को नए नेतृत्व की जरूरत है। यही वजह है कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि शरद पवार के बाद उनकी बेटी ही राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकती है, लेकिन इस मिशन को हासिल करने के लिए सुप्रिया सुले के साथ विश्वस्त नेताओं का होना बेहद जरूरी है। जयंत पाटिल और भुजबल की गिनती पवार के सबसे करीबी नेताओं में से की जाती है।
शरद पवार की बहन ने सुझाया जयंत पाटिल का नाम
शरद पवार के इस्तीफे के बाद पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा। इसको लेकर बहस जारी है। इस बीच पवार की बहन सरोज पाटिल ने कहा है कि एनसीपी अध्यक्ष का पद जयंत पाटिल को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर अजीत पवार अध्यक्ष बनते हैं तो वे शरद पवार की तरह काम नहीं कर पाएंगे। ऐसे में उन्हें यह पद स्वीकार नहीं करना चाहिए। हालांकि जयंत पाटिल ने कहा है कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति का अनुभव नहीं है। ऐसे में वे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए सक्षम नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
विरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
संभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
शादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
अजीत पवार घोटालेबाज!
पूर्व सीएम वसंत दादा पाटिल की पत्नी शालिनी पाटिल ने आरोप लगाया है कि अजीत पवार एक घोटालेबाज हैं। इस वजह से उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अजीत को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए। पाटिल ने कहा कि बीजेपी के किसी बड़े नेता का आशीर्वाद होने की वजह से अजीत से एक बार भी ईडी ने पूछताछ नहीं की है। उन्होंने कहा कि एनसीपी विधायक हसन मुश्रीफ को 100 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जाता है, तो अजीत पवार को 1,400 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुलाया गया। गौरतलब है कि जरंडेश्वर चीनी कारखाने के मालिकाना हक को लेकर शालिनी पाटिल और अजीत के बीच विवाद है।
Chhagan bhujbal and jayant patil in delhi politics may get important responsibility in party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
May 25, 2026 | 10:05 AMविरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
May 25, 2026 | 09:59 AMसंभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
May 25, 2026 | 09:56 AMशादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
May 25, 2026 | 09:55 AMजरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
May 25, 2026 | 09:37 AMनौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
May 25, 2026 | 09:36 AMदेश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन
May 25, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM










