चंपई सोरेन बेटे संग आज BJP में होंगे शामिल, झामुमो से इसीलिए हुए अलग
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन आज हजारों समर्थकों के साथ दोपहर 2 बजे भाजपा में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित होगा। प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगें।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
रांची: आज यानी शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने बेटे संग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। सोरेन आज एक कार्यक्रम में हजारों समर्थकों के साथ दोपहर 2 बजे BJP में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित हो रहा है। वहीं प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा भी इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
बता दें कि चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने की जानकारी खुद असम सीएम हिमंत विश्व शर्मा सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इस बाबत हिमंत विश्व शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा था कि सोरेन आज यानी 30 अगस्त को रांची में पार्टी में शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सोरेन की मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की थी।
#WATCH | Ranchi: Former Jharkhand CM and ex-JMM leader Champai Soren says, “I am going to join that party (BJP) after a lot of deliberations. From there, I will protect the existence of tribals. Their population is declining, I will raise my voice regarding that. I will join the… pic.twitter.com/pgPhC8wp3p — ANI (@ANI) August 29, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात
जालकारी दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बीते बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस्तीफा दे दिया था और कहा ती कि वह पार्टी की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों से व्यथित होकर यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने राज्य विधानसभा के सदस्य और झारखंड के मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था।
यहां पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाराष्ट्र दौरा आज
तब चंपई सोरेन ने कहा था कि, ” मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मैं झारखंड के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और आम लोगों के मुद्दों पर लड़ाई जारी रखूंगा।”
पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को लिखे पत्र में वरिष्ठ आदिवासी नेता ने कहा था कि झामुमो की वर्तमान कार्यशैली से व्यथित होकर उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विधानसभा से अपने इस्तीफे की उन्हें जानकारी भी दी।उन्होंने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया और इसकी सूचना देते हुए एक अन्य पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेज दी थी।
यहां पढ़ें – भयंकर बारिश के बाद अब गुजरात पर चक्रवात ‘असना’ का खतरा, 48 सालों बाद अरब सागर में तूफान
इससे पहले, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा नेआरोप लगाया था कि चंपई सोरेन की बीते पांच महीनों से ‘उनकी अपनी ही सरकार’ की पुलिस जासूसी कर रही थी। तब शर्मा ने दावा किया था कि चंपई सोरेन के करीबी लोगों ने दिल्ली के एक होटल में झारखंड पुलिस की विशेष शाखा के दो उपनिरीक्षकों (एसआई) को पूर्व मुख्यमंत्री पर नजर रखते हुए पकड़ा था।
हालांकि तब चंपई सोरेन ने कहा था कि वह अपने विरुद्ध किसी भी तरह की साजिश से नहीं डरे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह इस आरोप का जवाब देना उपयुक्त नहीं समझते कि उन्हें ‘ऑपरेशन लोटस’ में फंसा लिया गया। ‘ऑपरेशन लोटस’ गैर-भाजपा दलों द्वारा शासित राज्य सरकारों को गिराने की (भाजपा की कथित) कोशिश के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है।
