सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटना का शिकार, फोटो हुई वायरल

नई दिल्ली/ऊटी. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर (Army Chopper Crash) बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और उनकी पत्नी सहित कुल 14 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा हेलीकॉप्टर (CDS Rawat Helicopter Crash) में सेना के चार उच्च पदस्थ अधिकारी भी मौजूद थे। जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Bipin rawat Helicopter Crashed In tamilnadu
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/ऊटी. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर (Army Chopper Crash) बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और उनकी पत्नी सहित कुल 14 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा हेलीकॉप्टर (CDS Rawat Helicopter Crash) में सेना के चार उच्च पदस्थ अधिकारी भी मौजूद थे। जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 हादसे के समय हेलीकॉप्टर में बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी और कुछ अन्य अधिकारी और दो पायलट हेलीकॉप्टर में सवार थे।[/caption]

बताया जा रहा है कि यह हादसा मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारतीय वायुसेना ने भी इस घटना के बारे में ट्वीट किया। स्थानीय लोगों और बचावकर्मियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार कुछ लोग आग से बच गए हैं।
जहां हादसा हुआ है वह पूरा इलाका जंगल वाला है। जानकारी के मुताबिक, सीडीएस रावत वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। वायुसेना ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

हादसे के समय हेलीकॉप्टर में बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी और कुछ अन्य अधिकारी और दो पायलट हेलीकॉप्टर में सवार थे।
 हादसे का शिकार हुआ भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर[/caption]
Navbharat Live
navbharatlive.com