- Hindi News »
- India »
- Cash For Query Case 2005 11 Mp Lost Their Memberships Before Mahua Moitra
2005 में फंसे थे BJP के 6 सांसद, तब आडवाणी ने दी थी ये दलील, सदन से किया था वॉक आउट
- Written By: विजय कुमार तिवारी

नई दिल्ली : टीएमसी (TMC) सांसद (MP) महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) की संसद सदस्यता के खत्म करने के लिए आज लोकसभा में मतदान कराया गया और उसके बाद लोकसभा ने कैश-फॉर-क्वेरी मामले में पेश रिपोर्ट के आधार पर सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गयी। हालांकि सदन में कांग्रेस के नेता इसके लिए समय मांग रहे थे और सांसद महुआ मोइत्रा को भी अपना पक्ष रखने की दलील दे रहे थे, लेकिन स्पीकर ने कांग्रेसी व टीएमसी के नेताओं की बात नहीं मानी।
सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने और सदन से बे-आबरू होकर बाहर जाने वाले नेताओं की लिस्ट काफी लंबी है। महुआ मोइत्रा के खिलाफ आज सदन ने कैश फॉर क्वेरी के मामले में कार्यवाही करते हुए यह संदेश देने की कोशिश की है कि अगर कोई भी सांसद संसदीय परंपराओं को तोड़ने के साथ-साथ सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
आपको याद होगा कि 12 दिसंबर 2005 को एक निजी चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में कुछ सांसद कैमरे के सामने पैसे लेते हुए और पैसे लेकर सवाल पूछने की डील करते पकड़े गए थे। इस स्टिंग ऑपरेशन के उजागर होने के बाद 11 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। ये 11 सांसद केवल एक राजनीतिक दल के नहीं थे, बल्कि कई दलों के नेता इसमें शामिल थे। इन सांसदों में भारतीय जनता पार्टी के 6 सांसद, बहुजन समाज पार्टी के तीन सांसद और राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी के एक-एक सांसद शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
तृणमूल कांग्रेस में बड़ी फूट! एक साथ 31 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से सांसद सुरेश चंदेल, अन्ना साहब पाटिल, चंद्र प्रताप सिंह, छत्रपाल सिंह लोध, वाईजी महाजन और प्रदीप गांधी का नाम आया था, जबकि बहुजन समाज पार्टी की ओर से नरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजाराम पाल और लालचंद्र के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मनोज कुमार और कांग्रेस की ओर से रामसेवक सिंह के ऊपर गाज गिरी थी।

स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कुछ पत्रकारों ने एक काल्पनिक संस्था के प्रतिनिधि के रूप में इन सांसदों से मुलाकात की। पत्रकारों ने सांसदों को संस्था की ओर से सवाल पूछने का ऑफर दिया और उसके बदले उन्हें पैसे दिए। इस पूरी प्रक्रिया का वर्णन में एक वीडियो बनाया और बाद में एक स्टिंग ऑपरेशन की तरह एक निजी चैनल पर चला दिया गया।
आपको बता दे कि इस पूरे कांड के सामने आने के 12 दिन के भीतर सभी सांसदों पर कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू की गई और 24 दिसंबर 2005 को इन सभी सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए संसद में वोटिंग कराई गई, जिसमें सभी पार्टियों के सांसदों के खिलाफ कार्यवाही हुई।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने सदन से वॉकआउट किया था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता और विपक्ष के नेता के रूप में मौजूद लालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि सांसदों ने जो कुछ भी किया है, वह बेशक भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है, लेकिन निष्कासन की सजा जरूरत से ज्यादा दी जा रही है।
Cash for query case 2005 11 mp lost their memberships before mahua moitra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cranberry: इस एक फल को रोजाना खाएंगे, तो बने रहेंगे जवां; बढ़ती उम्र भी थम जाएगी
May 24, 2026 | 01:20 PMIran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
May 24, 2026 | 01:17 PMमहाराष्ट्र में फ्लाईओवर के नीचे बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक ‘लाल परी’ को मिलेगा बढ़ावा
May 24, 2026 | 01:15 PMUPSC Vacancy 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यूपीएससी ने निकाली कई पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई
May 24, 2026 | 01:13 PMAmravati Theft Case: अमरावती में चोरी का खुलासा, 3 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
May 24, 2026 | 01:10 PMबकरीद पर यूपी में नो रोड नमाज की सख्ती, ईदगाह फुल हुई तो मस्जिदों का विकल्प, अवशेषों पर भी रहेगी पैनी नजर
May 24, 2026 | 01:05 PMचंद्रपुर: बाघ के हमले में 4 महिलाओं की मौत पर फूटा गुस्सा, वन अधिकारियों पर मनुष्यवध का केस दर्ज करने की मांग
May 24, 2026 | 01:03 PMवीडियो गैलरी

…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM














