Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महंगी हुई मारुति की गाड़ियां, स्विफ्ट और CNG वैरिएंट के सभी मॉडल के दाम बढे, जानें नए रेट

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jul 12, 2021 | 03:02 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने साल 2021 में अब तक तीसरी बार गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। जी हाँ अब कंपनी ने स्विफ्ट और सीएनजी (CNG ) वैरिएंट के सभी मॉडल पर15,000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। दरअसल कंपनी के मुताबिक गाड़ियों की कीमतें इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण ये रेट बढ़ाये गए हैं। नई कीमतें आज यानी 12 जुलाई 2021 से ही लागू होंगी।

इस मुद्दे पर एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि स्विफ्ट और सीएनजी (CNG) वैरिएंट के सभी मॉडल पर दिल्ली के एक्स-शोरूम में 15,000 रुपये तक कीमतें बढ़ा दी गई हैं। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि वह अन्य मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ाने पर विचार कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में मेट्रो नियो नहीं, अब दौड़ेगी नियमित मेट्रो, सर्वेक्षण में यात्रियों की संख्या 20 हजार के पार

रणवीर सिंह के बाद ‘बिग बॉस 13’ फेम हिमांशी खुराना को जान का खतरा, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़

अमरावती मनपा: उपमहापौर सचिन भेंडे ने पेश किया विकास का ‘रोडमैप’; पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

क्या खत्म होने वाली है भारत-पाक क्रिकेट की तल्खी! IND vs PAK मैच देखने श्रीलंका पहुंचेंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी

पहले कितनी थी मारुती की कीमतें? 

बता दें कि कीमतों में बढ़ोतरी से पहले दिल्ली में स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये से 8.27 लाख रुपये तक थी। वहीं मारुति सुजुकी ऑल्टो, सेलेरियो, एस-प्रेसो, वैगनआर, ईको और अर्टिगा समेत कई मॉडलों के सीएनजी वैरिएंट की कीमतें 4.43 लाख रुपये से लेकर 9.36 लाख रुपये तक हुई थीं। वहीं आज से नई कीमतें लागू होने के बाद से अब कार खरीदारों के बजट पर भी असर पड़ेगा।

2021 में कब-कब बढ़ी थी कीमतें? 

  • अप्रैल 2021: इसके पहले कंपनी ने अप्रैल में सेलेरियो और स्विफ्ट को छोड़कर सभी कार मॉडल की कीमतें 22,500 रुपये तक बढ़ाई थीं। इस तरह इन सभी मॉडल की एक्स-शोरूम कीमतों (दिल्ली) में औसतन 1.6% की बढ़ोतरी की थी। 
  • जनवरी 2021: 18 जनवरी 2021 को कंपनी ने इनपुट कॉस्ट में वृद्धि के चलते कुछ मॉडल की कीमतों में 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी थी।

 

Cars of all models of swift and cng variants are expensive by up to rs 15000 due to higher cost

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2021 | 02:58 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.