दिल्ली सरकार को 2026 करोड़ का नुकसान, शराब नीति पर CAG की रिपोर्ट में बड़ा दावा
दिल्ली सरकार द्वारा तैयार की गई शराब नीति में काफी खामियां थी, जिनमें लाइसेंस देने में गड़बड़ी में शामिल है। इसके साथ ही सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेता को कथित तौर पर घूस के जरिए फायदा पहुंचाया गया है।
- Written By: मनोज आर्या
अरविंद केजरीवाल, (पूर्व मुख्यमंत्री, दिल्ली)
नई दिल्ली: दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली शराब नीति को लेकर कैग ( CAG) की रिपोर्ट लीक हुई है। इसमें सरकार को 2026 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। इंडिया टुडे का दावा है कि कैग की लीक हुई रिपोर्ट उसके पास है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली सरकार द्वारा तैयार की गई शराब नीति में काफी खामियां थी, जिनमें लाइसेंस देने में गड़बड़ी में शामिल है। इसके साथ ही सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेता को कथित तौर पर घूस के जरिए फायदा पहुंचाया गया है।
रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जिस ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की अगुवाई कर रहे थे, उनसे एक्सपर्ट पैनल के सुझावों को खारिज कर दिया था। कैबिनेट ने शराब पॉलिसी को मंजूरी दे दी धी और कई महत्वपूर्ण फैसलों पर तत्कालीन उप-राज्यपाल की मंजूरी भी नहीं ली गई थी।
शिकायत के बावजूद सभी को दी गई नीलामी की मंजूरी
कैग की रिपोर्ट की माने तो, शिकायत के बावजूद भी सभी को नीलामी की बोली लगाने की मंजूरी दे दी गई थी। जिन्हें घाटा हुआ था, उन्हें भी लाइसेंस दे दिए गए या फिर से रिन्यू कर दिए गए थे। इस रिपोर्ट को अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव में पेश किया जाना है। दिल्ली सरकार ने साल 2021 में पुरानी पॉलिसी को बदलकर नई शराब नीति लागू किया था। इसके बाद से ही इस नीति के तहत लाइसेंस अलॉटमेंट को लेकर कई सवाल खड़े हुए। हालांकि, इसके बाद दिल्ली सरकार ने इस पॉलिसी को वापस ले लिया। दिल्ली शराब नीति बनाने के दौरा मुख्यमंत्री पद पर रहे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। दोनों जेल भी गए। जिसके बाद मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा। फिलहाल दोनों जमानत पर बाहर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में बीजेपी ने कर दिया खेल… IVP से मिलाया हाथ, APP के जले पर छिड़का नमक, MCD चुनाव में तय हो गई जीत!
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
केजरीवाल का ‘शीश महल’ बनेगा कल्चरल सेंटर, VVIP मेहमानों के लिए होगी विशेष व्यवस्था; जानें क्या है पूरा प्लान
कौन है नितिन नवीन? CM रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल से कराया परिचय, बोली- अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका
CAG की रिपोर्ट पर सियासी घमासान
लीक कैग रिपोर्ट में दिल्ली शराब नीति को लेकर जो जानकारी सामने आई है उस पर अब सियासी घमासान शूरू हो चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि शराबंद पर कैग कि रिपोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सरकार की पोल खोल दी। नीति बनाते समय जानबूझकरा की गई चुक से सरकार को 2026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
वहीं इस रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह कैग कि रिपोर्ट कहां है? ये दावे कहां से आ रहे हैं? क्या यह भाजपा कार्यालय में दाखिल की गई है? भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। कैग रिपोर्ट पेश हुई नहीं और वे ऐसे दावे कर रहे हैं।
