अब तक 9 विधानसभा सीटों के रिजल्ट घोषित, NDA को लगा तगड़ा झटका, ‘इंडिया' गठबंधन की बेहतर पोजीशन

13 विधानसभा सीटों पर सात राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। कुछ सीटों पर नतीजे आ चुके हैं जबकि कुछ सीटों पर काउंटिंग अभी भी जारी है।
BY ELECTION RESULTS , NDA, Congress
(डिज़ाइन फोटो)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के चुनावी नतीजे आज आने जारी हैं। वोटों की गिनती की शुरुआत सुबह 8 बजे से शुरु है। इस चुनाव में इस बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी की पत्नी कमलेश ठाकुर समेत कई दिग्गज मैदान में थे।

जिस सीटों पर उपचुनाव हुए हैं उसमें पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार की रूपौली, तमिलनाडु की विक्रवंडी और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट शामिल है।

आज हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों में से कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि 1 सीट बीजेपी के खाते में आई है। इस बार कांग्रेस ने देहरा और नालागढ़ सीट पर जीत दर्ज की है। देहरा सीट से इस बार CM सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने चुनाव जीती है। वहीं, नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा ने BJP के केएल ठाकुर को 8990 वोटों से पटका है। हमीरपुर से इस बार आशीष वर्मा ने जीत दर्ज की।

वहीं बिहार की रुपौली सीट पर RJD की बीमा भारती चुनाव हार चुकी हैं। यहां से निर्दलीय शंकर सिंह ने भी जीत दर्ज की। शंकर सिंह को जहां 67782 वोट मिले जबकि 59578 वोट पाकर JDU के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, तीसरे स्थान पर रहीं RJD की बीमा भारती को मात्र 30114 वोट ही मिले हैं।

NDA को लगा तगड़ा झटका

देखा जाए तो 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इस बार NDA को तगड़ा झटका लगा है। जहां बंगाल में 4 सीटों में से 3 सीटों पर TMC को जीत मिली है, जबकि एक पर उसे बढ़त मिली हुई है। ऐसे ही हिमाचल में दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि एक पर ही इस बार BJP जीती है। मध्य प्रदेश में फिलहाल BJP उम्मीदवार आगे है। तमिलनाडु में भी DMKउम्मीदवार को बढ़त मिली हुई है,जबकि पंजाब में आप को जीत मिल चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com