जब हम आते हैं, तो दिल्ली डर जाती है...ममता बनर्जी ने बंग भवन में भरी हुंकार, कहा- SIR के नाम पर हो रहा टॉर्चर

Mamata Banerjee Slams Centre: ममता ने दिल्ली पुलिस पर बंगाल के लोगों के साथ ज्यादती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को संयम बरतना चाहिए और बंगाल से आए लोगों को परेशान करना बंद करना चाहिए।
When we come, Delhi gets scared... Mamata Banerjee roared at Banga Bhavan
ममता बनर्जी (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला है। ममता ने आरोप लगाया कि बंगाल को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है और केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने चाणक्यपुरी स्थित बंग भवन जाने का इरादा जताया, जहां वह बंगाल से आए लोगों से मिलकर दिल्ली पुलिस द्वारा किए जा रहे कथित अत्याचारों की जानकारी लेंगी। उनका कहना था कि दिल्ली पुलिस को बंगाल के लोगों के साथ अत्याचार करना बंद करना चाहिए और उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए।

‘रेड कार्पेट बनाम ब्लैक कार्पेट’ का आरोप

ममता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब वह पश्चिम बंगाल आते हैं, तो राज्य सरकार उनका रेड कार्पेट से स्वागत करती है, लेकिन जब बंगाल के लोग या जनप्रतिनिधि दिल्ली आते हैं तो उनके साथ ब्लैक कार्पेट जैसा व्यवहार किया जाता है। ममता ने इसे अपमानजनक और पक्षपातपूर्ण बताया।

दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप

ममता ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल के लोगों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को संयम बरतना चाहिए और बंगाल के लोगों को परेशान करना बंद करना चाहिए। ममता ने यह भी दावा किया कि कई मामलों में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

‘बीजेपी के टूल की तरह काम कर रहीं एजेंसियां’

ममता ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस और अन्य देश की जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रही हैं, बल्कि उन्हें बीजेपी के राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक स्थिति बताया।

‘जरूरत पड़ी तो मैं खुद लड़ूंगी’

ममता बनर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर देश में कोई अन्याय के खिलाफ खड़ा नहीं होता, तो वह खुद इस मुद्दे से लड़ेंगी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस भी पूरी ताकत से मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों के सम्मान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बंग भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस

ममता ने बताया कि बंग भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें वह पूरे मामले की जानकारी साझा करेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग यह नहीं जानते कि बंगाल में और बंगाल के लोगों के साथ क्या हो रहा है।