Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत, लेकिन धमाका अभी बाकी

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Dec 03, 2023 | 07:09 PM

जेपी नड्डा, पीएम मोदी , अमित शाह (File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रचंड बहुमत से जीत रही है। मध्यप्रदेश में बीजेपी पहले से ही सरकार में थी। वहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को सत्ता बनाने में कामयाब हो पाई हैं। इससे पहले 2018 में हुए चुनावों में कांग्रेस ने इन तीनों राज्यों में जीत हासिल की थी। हालांकि, मध्यप्रदेश में उनकी सरकार ज्यादा दिन नहीं चली थी। इन राज्यों में मिली हार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बीच बताया जा रहा है कि चुनाव जीतने के बाद बीजेपी बड़ा धमाका कर सकती है। तीनों राज्यों में जनता को नए सीएम दिख सकते हैं।

मध्यप्रदेश में यह है CM पद के दावेदार 

बात करें मध्य प्रदेश की तो, एमपी में सत्ता की बागडोर चार बार के सीएम शिवराज चव्हाण के पास थी। हालांकि, इस बार भारतीय जनता पार्टी ने  उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित नहीं किया था। सबसे बड़ी पार्टी ने यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़ा। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी मध्य प्रदेश की बागडोर किसी और नेता को दे सकती है। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि एमपी में मिली बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री की रेस में शिवराज सिंह ही सबसे आगे हैं।

एमपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को चुनाव लड़ाया था। इसके अलावा पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी विधानसभा चुनावी मैदान में उतारा था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि मध्यप्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। शिवराज सिंह चव्हाण के अलावा मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा जैसे नामों की चर्चा है।

राजस्थान में यह संभालेंगे बागडोर 

दुसरी तरफ बीजेपी ने राजस्थान में भी बंपर जीत दर्ज की है। लेकिन यहां भी पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया था। इसके अलावा एमपी की तरह यहां भी सबसे बड़ी पार्टी ने कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव लड़ाया था। ऐसे में इस जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि राजस्थान में सीएम कौन होगा? 

माना जा रहा है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री की रेस में वसुंधरा राजे को सबसे आगे बताया जा रहा हैं। हालांकि, उनके अलावा सांसद दिया कुमारी, सीपी जोशी, ओम बिरला, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत और बाबा बालकनाथ के नाम भी नामों की चर्चा हो रही हैं।

छत्तीसगढ़ में यह बनेंगे मुख्यमंत्री 

छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी जीत का महा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। राज्य बनने के बाद से पहली बार बीजेपी सबसे ज्यादा सीट जीत रही हैं। सबसे बड़ी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में साल 2018 में मिली हार से सीख लेते हुए सीएम पद के चेहरे का ऐलान नहीं किया था। यहां पर भी बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। जो काफी हद तक सफल रहा। यह चुनाव जीतने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि  छत्तीसगढ़ की सत्ता कौन संभालेगा। 

छत्तीसगढ़ के सीएम की कुर्सी पर रमन सिंह का दावा माना जा रहा है, लेकिन उनके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद विजय बघेल, सरोज पांडे, बृजमोहन अग्रवाल, रेणुका सिंह और ओपी चौधरी के नाम भी चर्चा में हैं।

तीन राज्यों में BJP की प्रचंड जीत 

ECI के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी 164 और कांग्रेस को 65 सीटें मिल रही हैं, यहां बीजेपी को 48 फीसदी से ज्यादा वोट मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस को 40.32 फीसदी ही वोट मिले हैं। वहीं, बात करें राजस्थान की तो, कांग्रेस के हाथ से सत्ता जाती दिखाई दे रही है। अब तक के रुझानों में यहां बीजेपी 115 और 69 सीटों पर जीतती नजर आ रही है। इस दौरान दोनों पार्टियों को क्रमश: 41.84 और 39.49 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिखाई दे रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 35 और बीजेपी 54 सीट सीट पर बढ़त बनाई हुई है। इस बार कांग्रेस को 42.11 प्रतिशत वोट मिलता दिखाई दे रहा, जबकि बीजेपी को 46.35 फीसदी वोट मिल रहा है।

तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार 

तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ी जीत की और है। अब तक आए रुझानों में यहां कांग्रेस को 64 और बीआरएस 39 सीटें मिल रही हैं, जबकि बीजेपी भी 9 सीटों पर बढ़त बनाई हुए है।  यहां कांग्रेस को 39.55 प्रतिशत, बीआरएस को 37.47 फीसदी और बीजेपी को 13 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं।

Bjp wins assembly elections in three states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2023 | 07:09 PM

Topics:  

  • assembly election 2023

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.