Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अडानी पर अटैकिंग सोरोस पर डिफेंसिव…कांग्रेस ने बनाया मास्टर प्लान, संसद में होगा तगड़ा ‘घमासान’

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान अडानी और जॉर्ज सोरोस से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति और उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ को हटाने के प्रस्ताव...

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Mar 18, 2025 | 05:15 PM

राहुल मोदी, नरेंद्र मोदी(फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान अडानी और जॉर्ज सोरोस से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति और उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ को हटाने के प्रस्ताव संबंधी नोटिस पर चर्चा की।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ घटक दलों के बीच तल्ख रिश्तों के बीच कई विपक्षी दल उन्हें उपराष्ट्रपति के पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस देने के बारे में विचार कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि हालांकि कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए एक प्रस्ताव लाने की पहल की है और ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेताओं को इसमें शामिल किया है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इस पर आगे बढ़ना है या नहीं। उन्होंने कहा कि आंतरिक चर्चा के बाद इस पहल आगे बढ़ने के संदर्भ में कोई निर्णय नहीं लिया गया और मंगलवार सुबह एक और बैठक होगी।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश तथा कुछ अन्य नेताओं ने खड़गे के आवास पर चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इस बारे में भी चर्चा की कि अडानी और सोरोस से जुड़े मुद्दों पर संसद में पार्टी की क्या रणनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में पार्टी की रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसदों की बैठक होगी।

अडानी समूह से जुड़े मामले तथा अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस से जुड़े आरोपों को लेकर सोमवार को लोकसभा तथा राज्यसभा में हंगामा हुआ, जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चल सकी। कांग्रेस अडानी समूह के मामले पर चर्चा और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रही है तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के कुछ नेताओं के आरोपों से जुड़े मुद्दे उठाने का प्रयास कर रही है।

वहीं, भाजपा ने कांग्रेस को घेरने का प्रयास करते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबंध जॉर्ज सोरोस की संस्था द्वारा वित्तपोषित एक ऐसे संगठन से है, जिसने कश्मीर के एक स्वतंत्र राष्ट्र के विचार का समर्थन किया है।

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

Bjp vs congress in parliament on george soros and adani issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 04:52 AM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • George Soros

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.