1984 की ‘राजीव लहर’ से भी आगे निकली BJP, कांग्रेस ने खुद ही बयां कर दी सच्चाई, अब छिड़ेगी नई लड़ाई?
Bihar Assembly Elections: बिहार की हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं और नतीजों की जांच की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस नेता अजय माकन ने एक बड़ा बयान भी दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
राहुल गांधी व मल्लिकार्जु खरगे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 243 में से 202 सीटें जीतीं। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा।
बिहार की हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं और नतीजों की जांच की मांग की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। कांग्रेस के 61 उम्मीदवारों में से केवल छह ही एनडीए की लहर में टिक पाए।
1984 में भी नहीं था ऐसा स्ट्राइक रेट
अजय माकन ने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं। जब ऐसा होगा, तो नतीजे बहुत अप्रत्याशित होंगे। हमने ऐसा स्ट्राइक रेट पहले कभी नहीं देखा। 1984 में भी कांग्रेस का इन चुनावों में भाजपा जैसा स्ट्राइक रेट नहीं था। भाजपा का 90 प्रतिशत से ज़्यादा का स्ट्राइक रेट है। जिसकी किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। इसमें कुछ गड़बड़ ज़रूर लग रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
और क्या कुछ बोले अजय माकन
उन्होंने कहा कि हमने अपने गठबंधन सहयोगियों से बात की है। सभी का मानना है कि ये अप्रत्याशित नतीजे हैं और इनकी जांच होनी चाहिए। हमें बिहार भर से हमारे कार्यकर्ताओं के फोन आ रहे हैं कि अनियमितताएं हुई हैं और इनकी जांच होनी चाहिए। हमारे लोग आंकड़े इकट्ठा कर रहे हैं। हम फॉर्म 17C और मतदाता सूची की समीक्षा करेंगे और फिर तथ्यों और आंकड़ों के साथ आपके पास वापस आएंगे।
कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एनडीए की ऐतिहासिक जीत को “ब्रांड मोदी नीतीश” के रूप में देखा जा रहा है। इसके विपरीत विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया ब्लॉक’ 34 सीटों पर सिमट गया। बिहार की इस हार पर विपक्षी दल यकीन भी नहीं कर पा रहे हैं।
‘1-2 हफ्तों में पेश करेंगे सुबूत’
बैठक के बाद खड़गे के आवास से निकलते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बिहार के नतीजे हम सभी के लिए अविश्वसनीय हैं। हमारे गठबंधन के सहयोगी इस पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। हम आंकड़े इकट्ठा कर रहे हैं। 1-2 हफ्तों के भीतर हम ठोस सबूत पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह से एकतरफा है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: स्ट्राइक रेट में JDU को मात…चिराग को भी छोड़ा पीछे, अब BJP से होगी असली बार्गेनिंग!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर चर्चा की। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस केवल छह सीटों पर सिमट गई। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी मौजूद थे।
