-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bjp President Jp Nadda Told Party Leaders Good Election Results Will Be Seen On March 10
भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा ने पार्टी नेताओं से कहा-10 मार्च को देखने को मिलेंगे अच्छे चुनाव परिणाम
- Written By: किर्तेश ढोबले

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (फाइल फोटो)
इंदौर: उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2022) की 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने मंगलवार को पार्टी नेताओं से कहा कि इस तारीख को उन्हें अच्छे चुनाव परिणाम देखने को मिलेंगे। नड्डा मध्यप्रदेश के एक दिवसीय दौरे में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों तथा मोर्चा अध्यक्षों के साथ इंदौर में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक के बाद भाजपा की राज्य इकाई की ओर से जारी विज्ञप्ति में नड्डा के हवाले से कहा गया,‘‘मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान हाल ही में जो परिश्रम किया है, वह अद्वितीय है। आप सब को 10 मार्च को अच्छे (चुनाव) परिणाम देखने को मिलेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
विज्ञप्ति के मुताबिक, नड्डा ने राज्य में भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान और पार्टी की 90 प्रतिशत से अधिक बूथ समितियों के डिजिटलीकरण की तारीफ भी की। भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव भगवानदास सबनानी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘नड्डा ने राज्य में भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान को सराहा और पार्टी संगठन के बेहतर विस्तार के वास्ते आगामी कार्यक्रमों के लिए हमारा मार्गदर्शन किया।”
नड्डा ने इंदौर में भाजपा की राज्यस्तरीय कोर कमेटी के साथ भी बैठक की। नड्डा के साथ कुल ढाई घंटे चलीं इन बैठकों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा के साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा संगठन में राज्य के प्रभारी पी. मुरलीधर राव, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
गौरतलब है कि नड्डा ने ऐसे वक्त मध्यप्रदेश का दौरा किया, जब मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार के पतन के बाद सूबे की सत्ता में लौटी भाजपा की निगाहें आगामी विधानसभा चुनावों पर टिक गई हैं। इन चुनावों में भाजपा के मुख्य चेहरे को लेकर भी अटकलें तेज हो रही हैं। (एजेंसी)
Bjp president jp nadda told party leaders good election results will be seen on march 10
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













