Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण, 22 जनवरी के बाद करेंगे दर्शन

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 20, 2024 | 08:00 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) अयोध्या स्थित राम मंदिर (Ram Mandir Pran Pratishtha) में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और यहां स्थित झंडेवालान मंदिर से इस ऐतिहासिक समारोह को देखेंगे। नड्डा ने ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए धन्यवाद दिया।

न्यास के पास मंदिर के निर्माण और प्रबंधन का प्रभार है।  उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर 500 वर्ष के संघर्ष के बाद बनाया जा रहा है और वह 22 जनवरी के बाद अपने परिवार के साथ मंदिर में ‘‘दर्शन” के लिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

मुझे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की तरफ से श्री अयोध्या जी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। निमंत्रण के लिए मैं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का आभार व्यक्त करता हूँ। 500 साल के संघर्ष के बाद हमें राम मंदिर का भव्य… — Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) January 20, 2024

सम्बंधित ख़बरें

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO

‘कांग्रेस को अबोध बालक का बंधक न बनाएं’, संसद में नड्डा का खरगे पर वार, राहुल गांधी को लेकर छिड़ी जंग

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, ‘ग्रीन कॉरिडोर’ से लखनऊ मेदांता रेफर

कैसे होता है भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव? कौन बन सकता है उम्मीदवार? प्रक्रिया और पूरा नियम जान लें

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति मुख्य आकर्षणों में से एक होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि सत्तारूढ़ दल के नेता देश के विभिन्न हिस्सों से आम लोगों सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर इस समारोह को देखेंगे। दरअसल पार्टी नेतृत्व ने सुझाव दिया है कि नेताओं को 22 जनवरी के बाद मंदिर में दर्शन करने जाना चाहिए।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है। न्यास ने सभी अहम दलों के मुख्य नेताओं, विशेषकर अध्यक्षों को आमंत्रित किया है। समारोह में आमंत्रित लगभग सभी विपक्षी नेताओं ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है और कांग्रेस ने इसे भाजपा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यक्रम बताया है। 

(एजेंसी)

Bjp president jp nadda receives invitation for pran pratistha ceremony

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2024 | 08:00 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • JP Nadda
  • Ram Mandir inauguration

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.