Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल के आरोपों पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, ‘यह उनकी निरंतर असफल लॉन्चिंग की छटपटाहट है…’

Sudhanshu Trivedi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा लगाए गए आरोपों पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा को तार-तार किया है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Aug 10, 2025 | 06:54 PM

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी

Follow Us
Close
Follow Us:

National Spokesperson Sudhanshu Trivedi : बीजेपी सांसद औरभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है। सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि, ‘राहुल गांधी की ‘निरंतर असफल लॉन्चिंग के प्रयास में यह छटपटाहट एक और कोशिश है। चुनाव आयोग पर लगाए गए राहुल गांधी के आरोपों को गलत ठहराया और कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की मर्यादा को तार-तार किया है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कथित रूप से ‘वोट चोरी’ करने के आरोप लगाए थे। इस पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सवाल उठा रहे हैं कि, ‘राहुल गांधी ने एक लाख फर्जी वोटर्स की बात कही, अगर यह चुनाव आयोग का डेटा नहीं है, तो उन्हें उन 1 लाख वोटर्स की जानकारी कहां से मिली। आगे उन्होंने सवाल पूछा कि, ‘राहुल गांधी सिर्फ एक ही सीट को लेकर इतने सेलेक्टिव क्यों हो गए हैं? वह बेंगलुरु सेंट्रल की सिर्फ उस सीट को दिखा रहे हैं, जहां भाजपा आगे थी। उन्होंने चामराजपेट और शिवाजीनगर सीटों के बारे में बात क्यों नहीं की, जहां कांग्रेस को 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले थे?’

#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “वह बेंगलुरु सेंट्रल सीट की बात कर रहे हैं, अगर यह चुनाव आयोग का डेटा नहीं है, तो उन्हें 1 लाख (उनके द्वारा कथित फर्जी मतदाताओं) की जानकारी कहां से… pic.twitter.com/4neCAc4Hqp — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2025

कांग्रेस पर साधा निशाना

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, ‘कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, फिर भी मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं कर रहे हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्यों प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शायद मल्लिकार्जुन खड़गे इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे, क्योंकि उन्हें हकीकत पता है। उन्होंने आरोप लगाए कि विदेशी घुसपैठियों की तरफ से विपक्षी दलों द्वारा भारत के लोकतंत्र पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

अजीत-शिंदे ने BJP को दिया झटका, मिलकर हथिया ली सत्ता! कांग्रेस से गठबंधन के बाद मचा था बवाल

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

‘हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी…’ अजित पवार पर महेश लांडगे तीखा प्रहार, रोहित पवार ने दिया करारा जवाब

‘वंदे मातरम’ के बंटवारे ने बोए देश के विभाजन के बीज, शहजाद पूनावाला का नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला

यह भी पढ़ें : Suresh Gopi Missing: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी लापता! पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, BJP ने बताया साजिश

राहुल गांधी पर लगाए आरोप

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, ‘कांग्रेस और विपक्षी दल भारत विरोधी विदेशी शक्तियों के साथ हॉबनोबिंग के शक के दायरे में पहले से हैं। राहुल गांधी के विदेश में भारत विरोधी एनजीओ और नेताओं से मिलने के प्रमाण पहले से हैं। वह मार्च 2023 में विदेश से सीधे भारत में हस्तक्षेप की गुहार लगाते हुए भी नजर आए थे।’

Bjp mp sudhanshu trivedi hit back at congress mp rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2025 | 06:54 PM

Topics:  

  • BJP
  • Rahul Gandhi
  • Sudhanshu Trivedi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.