कर्नाटक में CM के लिए तोते से भविष्यवाणी-सिद्दरमैया रहेंगे या नहीं, भाजपा ने उड़ाया कांग्रेस का मजाक

Karnataka Politics: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। उन्होंने तोते से भविष्यवाणी कराई।
BJP mocks Congress for parrot prediction on whether Siddaramaiah will remain CM in Karnataka
कर्नाटक के सीएम और तोता।
Published on
Updated on

Karnataka Government: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में बदलाव की चर्चा तेज है। वहीं, मुख्यमंत्री की कुर्सी की रस्साकशी के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसा व्यंग्ज किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का मजाक उड़ाते हुए एक तोते से पूछा कि क्या सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बने रहेंगे? तोता एक खाली चंबू वाला कार्ड उठा लाया। इसके बाद जब तोते से पूछा डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे तो उसने फूलों वाला कार्ड उठा लाया।

पार्टी में जारी रस्साकशी पर व्यंग्य

कर्नाटक के मांड्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में सत्ता बंटवारे को लेकर व्यंग्यात्मक तरीका अपनाया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच रस्साकशी को लेकर पारंपरिक तोते से भविष्य बताने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया।

क्या शिवकुमार के सीएम बनने से स्थिति बेहतर होगी?

एक वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता तोते से पूछ रहे हैं कि क्या सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री बने रहने पर या शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने पर राज्य की स्थिति बेहतर होगी? इस पर तोते ने एक कार्ड उठाया, जिस पर चंबू (पानी रखने को इस्तेमाल होने वाला धातु का छोटा बर्तन) बना था।

जनता को बनाया गया मूर्ख

इसके बाद तोते से पूछा गया कि क्या शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री बनेंगे तो उसने फूलों वाला कार्ड उठा लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोते से भविष्यवाणी कराकर कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस का मजाक उड़ाया। कार्यकर्ताओं ने कहा, कांग्रेस सरकार ने लोगों को खाली चंबू थमाया है और उनके कानों पर फूल रख दिए हैं यानी जनता को मूर्ख बनाया गया है।

गृहमंत्री ने भी ठोकी दावेदारी

गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने आज संकेत दिया कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होता है तो वे भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। लंबे समय से चली आ रही दलित मुख्यमंत्री की मांग के बीच उनका यह बयान राजनीति गर्म कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कांग्रेस हाईकमान से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है, न पार्टी आलाकमान ने इस विषय पर संकेत दिया और न कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) में यह मुद्दा उठा है।

मैं तो हमेशा रेस में हूं

परमेश्वर ने कहा कि मैं तो हमेशा रेस में हूं। इसमें कुछ नई बात नहीं है। मैं 2013 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था। हमारी मेहनत से सरकार बनी, लेकिन मैंने इसका पूरा श्रेय कभी अपने नाम नहीं किया। उस चुनाव में मैं जीतता तो तस्वीर शायद अलग होती।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com