Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महज़ एक हफ्ते में भाजपा ने बनाए 2 करोड़ सदस्य, पार्टी महासचिव विनोद तावड़े ने किया बड़ा दावा

भारतीय जनता पार्टी ने मेगा मेंबरशिप कैंपेन के तहत महज एक हफ्ते में ही रिकॉर्ड तोड़ नए सदस्य बना लिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने दावा किया है कि पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत 8 दिनों में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 10, 2024 | 10:07 PM

विनोद तावड़े (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मेगा मेंबरशिप कैंपेन के तहत महज एक हफ्ते में ही रिकॉर्ड तोड़ नए सदस्य बना लिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने दावा किया है कि पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत 8 दिनों में दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

तावड़े ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष की मौजूदगी में नौ राज्यों के पदाधिकारियों और सदस्यता अभियान से जुड़ी टीम के साथ सदस्यता अभियान पर हुई समीक्षा बैठक की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:- इंटरनल सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे, आंकड़े बयां कर रहे बीजेपी-कांग्रेस का प्रेशर गेम

उन्होंने कहा कि अब तक सदस्यता अभियान काफी अच्छा चला है, पहले चरण में नौ राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग चर्चा की गई कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए। आने वाले दिनों में अन्य राज्यों के साथ भी इसी तरह की बैठकें होंगी।

विनोद तावड़े ने दी जानकारी

सदस्यता अभियान का लक्ष्य बताते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि चुनाव में पार्टी को मिले वोटों में से 75 से 80 प्रतिशत वोट पाने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सांसद से लेकर सरपंच तक भाजपा के हर जनप्रतिनिधि को हर दिन दिए गए लक्ष्य का हिसाब रखना है कि उनका लक्ष्य क्या है और कितने लोगों तक वे पहुंचे हैं।

हर तबके तक पहुंचना लक्ष्य

बीजेपी महासचिव ने आगे बताया कि समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना है। हमें उन जगहों पर जाना है जहां हमें चुनाव में वोट की उम्मीद थी लेकिन वोट नहीं मिले, और उस समाज के लोगों तक भी पहुंचना है।

यह भी पढ़ें:- भजन गायक कन्हैया मित्तल ने लिया यू टर्न, कांग्रेस ज्वाइन करने की ख़बरों पर कहा सनातनियों को..!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं, सीमावर्ती गांवों, दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के संबंध में किए गए अनुरोध के लिए राज्यों ने क्या योजना बनाई है, इस पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह 40 दिवसीय अभियान चलाया जाना है, अभी आठ दिन ही बीते हैं और भाजपा दो करोड़ सदस्यों के आंकड़े तक पहुंच गई है।

2 सितंबर हुई थी अभियान की शुरुआत

उन्होंने कहा कि दिनों में इसे और तेजी से कैसे चलाया जाए, प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों को कैसे पूरा किया जाए, इस पर भी बैठक में चर्चा की गई। भाजपा देशभर में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को संगठन पर्व संवाद अभियान-2024 नाम दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली से इस अभियान की शुरुआत की।

Bjp made 2 crore members in 8 days said vinod tawde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2024 | 10:07 PM

Topics:  

  • BJP
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

आखिर क्या है EAEU? जिस पर पुतिन जल्द साइन करना चाहते हैं… अमेरिका तक बढ़ी हलचल

2

‘कांग्रेस ने संविधान की हत्या की…’, संसद में निशिकांत दुबे के बयान से मचा बवाल- VIDEO

3

‘हम पांडव हैं, कौरवों को हराकर मानेंगे’, RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने NDA को फिर ललकारा- VIDEO

4

1 साल में जनता को क्या मिला? कांग्रेस ने महायुति सरकार को घेरा, वडेट्टीवार ने श्वेतपत्र मांगा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.