ख़तरे को भांप गया बीजेपी आलाकमान; बृजभूषण को दिए निर्देश, कहा- बजरंग-विनेश के खिलाफ न दें बयान
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने जब से कांग्रेस ज्वाइन की है तब से पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच एक अखाड़ा खुल गया है। लेकिन अब बीजेपी आलाकमान ने बृजभूषण शरण सिंह को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि वह बजरंग और विनेश को लेकर बयानबाजी न करें। सूत्रों के मुताबिक आई इस ख़बर को लेकर राजनीतिक हल्कों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
बृजभूषण शरण सिंह (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने जब से कांग्रेस ज्वाइन की है तब से पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच एक अखाड़ा खुल गया है। दोनों ही तरफ से लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। लेकिन अब बीजेपी आलाकमान ने बृजभूषण शरण सिंह को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि वह बजरंग और विनेश को लेकर बयानबाजी न करें। सूत्रों के मुताबिक आई इस ख़बर को लेकर राजनीतिक हल्कों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
शुक्रवार को भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। विनेश फोगाट को कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव के लिए जुलाना सीट से उम्मीदवार भी बनाया है। इन दोनों पहलवानों के कांग्रेस ज्वाइन करते ही पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मोर्चा खोल दिया। क्योंकि बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट बृजभूषण के खिलाफ कथित तौर पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे थे।
यह भी पढ़ें:- ‘हिम्मत है तो विनेश के खिलाफ प्रचार करने हरियाणा आएं’, बजरंग पुनिया ने दी बृजभूषण शरण सिंह को चुनौती
सम्बंधित ख़बरें
दतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Explainer: अमित शाह की गैरहाजिरी पर संसद में बवाल… विपक्ष ने घोषित किया लापता, जानें क्या कहते हैं नियम
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
बजरंग को कहा खलनायक
बीते कल बजरंग बृजभूषण ने बीते कल यानी शनिवार को बजरंग पुनिया को हरियाणा का खलनायक बताया था। वहीं, यह भी कहा था कि बजरंग की मानसिकता ख़राब हो गई है, उन्होंने अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया था। इसके साथ ही वर्तमान कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने भी खिलाड़ियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
पार्टी आलाकमान ने लगाई लगाम
दोनों तरफ से वार पलटवार के बीच शनिवार को सूत्रों के हवाले से ख़बर आई कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बृजभूषण शरण सिंह को फोन कर के खिलाड़ियों के खिलाफ बयान न देने को कहा है। सूत्रों की मानें तो कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद को भाजपा आलाकमान ने सख्त लहजे में चेताते हुए कहा कि वह पहलवानों को लेकर कुछ भी न बोलें।
हरियाणा चुनाव में होगा नुकसान
इस ख़बर को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का माहौल बन गया है। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने हरियाणा चुनाव में नुकसान के डर से पूर्व सांसद को यह नसीहत दी है। माना यह जा रहा है कि बजरंग और विनेश हरियाणा से आते हैं ऐसे में उन पर किया गया कोई भी कमेंट हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंचा सकता है जिसका परिणाम पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। यही वजह है कि बृजभूषण को बयान देने से रोका गया है।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा के नायक नहीं खलनायक हैं बजरंग पुनिया, पहलवानों की सियासी एंट्री पर बिफरे बृजभूषण
