-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bjp Has Not Learned Any Lesson From Nupur Sharma Episode Asaduddin Owaisi
भाजपा ने नुपुर शर्मा प्रकरण से कोई सबक नहीं सीखा: असददुद्दीन ओवैसी
- Written By: शुभम सोनडवले

हैदराबाद. अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असददुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर कथित टिप्पणी करने वाले और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अब निलंबित कर दिए गए विधायक राजा सिंह की मंगलवार को आलोचना की और कहा कि भाजपा ने नुपुर शर्मा प्रकरण से कोई सबक नहीं सीखा है। शर्मा की टिप्पणी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया हुई थी।
शर्मा को बाद में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था और भाजपा ने सिंह के खिलाफ मंगलवार को भी यही कार्रवाई की है। सिंह को पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया, “अपनी पार्टी के सदस्यों को ऐसी भाषा में बात करने की अनुमति देकर मुसलमानों का हमेशा मानसिक और भावनात्मक रूप से उत्पीड़न सुनिश्चित करना भाजपा की आधिकारिक नीति है।”
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
उन्होंने कहा, “हम पैगंबर मोहम्मद के बारे में ऐसी भाषा को सड़क छाप भाषा कहते हैं।” हैदराबाद से सांसद ने कहा, “यह भाजपा की जानबूझकर की गई कोशिश है और उन्होंने अपने विधायक को इस भाषा में बोलने की इजाजत दी। नुपुर शर्मा ने जो किया उससे उन्होंने कोई सबक नहीं सीखा है। यह नुपुर शर्मा की कही बातों का आगे की कड़ी है।”
उन्होंने यह भी पूछा कि शर्मा को उनकी टिप्पणी के लिए अबतक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? ओवैसी ने आरोप लगाया कि यह मुस्लिमों और इस्लाम के खिलाफ नफरत की आगे की कड़ी है और यह सुनिश्चित करना है कि अल्पसंख्यक हमेशा खतरे में रहें और उन्हें असुरक्षित महसूस कराया जाए।
एआईएमआईएम प्रमुख ने सवाल किया कि भाजपा हैदराबाद और तेलंगाना व्याप्त शांति से खुश क्यों नहीं है? उन्होंने कहा, “आप अपनी सियासी जंग लड़िए… आप लोगों के बीच मतभेद पैदा नहीं कर सकते। अगर आपमें हिम्मत है तो केसीआर (चंद्रशेखर राव) और ओवैसी से राजनीतिक तौर पर मुकाबला कीजिए।”
ओवैसी ने कहा कि सोमवार रात साढ़े 12 बजे से लेकर मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे तक एआईएमआईएम का हर कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर था और उन लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहा था जो भाजपा नेता की टिप्पणी की वजह से क्षुब्ध हुए और सुनिश्चित किया कि कोई भी अप्रिय घटना नहीं हो। उन्होंने भाजपा विधायक पर वक्त पर कार्रवाई करने के लिए टीआरएस सरकार का शुक्रियाअदा किया। (एजेंसी)
Bjp has not learned any lesson from nupur sharma episode asaduddin owaisi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














