-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bittu Was Living In Live In With Girlfriend Saying Sister Brother Relationship Arrested For Murder
बहन-भाई का रिश्ता बताकर गर्लफ्रेंड संग ‘लिव इन’ में रह रहा था बिट्टू, हत्या के आरोप में हुआ गिरफ्तार
- Written By: दामिनी सिंह

File Photo
उत्तर प्रदेश : जनपद के थाना बीटा-2 क्षेत्र के गामा-प्रथम सेक्टर में सात जुलाई की हुई महिला की हत्या (Murder) के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी (Boyfriend) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि सात जुलाई की रात को पूजा नामक एक महिला का शव (Dead Body) बंद बोरे में मिला था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर दिल्ली के न्यू अशोक नगर से बिहार के बांका के रहने वाले आशीष रंजन उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी आशीष रंजन और पूजा दोनों ‘लिव इन’ में रह रहे थे। आरोपी की हैदराबाद में नौकरी लग गई थी और वह वहां पर जाना चाह रहा था, लेकिन पूजा भी उसके साथ हैदराबाद जाना चाह रही थी। पांडे के मुताबिक आरोपी और पूजा ने मकान मालिक के समक्ष खुद को भाई-बहन बता रखा था। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि पूजा रिश्ते में आरोपी की मौसी लगती थी। जांच में पता चला कि वह शादीशुदा थी, लेकिन आशीष के प्रेम में वह अपने पति को छोड़कर ग्रेटर नोएडा आ गई थी, तथा दोनों साथ में रह रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
उन्होंने बताया कि पूजा आशीष पर शादी के लिए दबाव बना रही थी लेकिन वह उससे शादी करना नहीं चाह रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन आशीष बिहार स्थित अपने घर से ग्रेटर नोएडा आया था। उसने पूजा की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी, तथा शव को बोरे में रखकर उसे ठिकाने लगाना चाह रहा था, लेकिन उसे ऐसा करने का मौका नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया है, जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। (एजेंसी)
Bittu was living in live in with girlfriend saying sister brother relationship arrested for murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
Jul 01, 2026 | 07:35 PMतिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
Jul 01, 2026 | 07:29 PM“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Jul 01, 2026 | 07:24 PMभारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Jul 01, 2026 | 07:22 PMदालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
Jul 01, 2026 | 07:06 PMमोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
Jul 01, 2026 | 07:01 PMAlpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
Jul 01, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM














