-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Birth Anniversary Special Know Interesting Facts About Nanaji Deshmukh
जयंती विशेष: वो राजनेता जिसने महारानी को दी मात तो बदले में मिला महाराजगंज, 2019 में भारत रत्न से किया गया सम्मानित
- Written By: अभिषेक सिंह
आज यानी यानी 11 अक्टूबर को एक ऐसी शख्सियत की जयंती है जिसे न केवल भारत रत्न कहा गया बल्कि उस सम्मान से नवाजा भी गया। जिसने देश की सियासत में कुर्सी नहीं बुलंदी हासिल की। जिसने एक महारानी को उसी के राज्य में मात दे दी और महल में जाकर यह भी कह दिया कि आपकी प्रजा ने मुझे चुना है।

भारत रत्न नानाजी देशमुख
नवभारत डेस्क: आज यानी यानी 11 अक्टूबर को एक ऐसी शख्सियत की जयंती है, जिसे न केवल भारत रत्न कहा गया बल्कि उस सम्मान से नवाजा भी गया। जिसने देश की सियासत में कुर्सी नहीं बुलंदी हासिल की। जिसने एक महारानी को उसी के राज्य में मात दे दी और महल में जाकर यह भी कह दिया कि आपकी प्रजा ने मुझे चुना है। जिसने संघ को कंधों पर उठाकर खड़ा किया, और जिसने समाजसेवा के लिए सियासत छोड़ दी।
देश आज भारत रत्न नानाजी देशमुख की 108वीं जयंती मना रहा है। नानाजी देशमुख का जन्म 1919 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के हिंगोली में हुआ था। नानाजी देशमुख गरीब मराठी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। लेकिन जहीनियत और विद्वता में किसी सम्राट से कम अमीर नहीं थे।
आरएसएस को संभाला
नानाजी के आरएसएस संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार से पारिवारिक जैसे संबंध थे। हेडगेवार ने नानाजी की उभरती सामाजिक प्रतिभा को पहचान लिया था। जिसके चलते हेडगेवार ने नानाजी को संघ की शाखा में आने को कहा। वर्ष 1940 में हेडगेवार की मृत्यु के बाद संघ की स्थापना का दायित्व नानाजी के कंधों पर आ गया। नानाजी ने इस संघर्ष को अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य बना लिया और अपना पूरा जीवन संघ को समर्पित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 24 जुलाई LIVE: पेपर लीक पर बनेगा फास्ट-ट्रैक कानून! वांगचुक का अनशन खत्म, CJP का प्रदर्शन जारी
Birthday Horoscope: 24 जुलाई जन्मदिन वालों को मिलेगा दांपत्य सुख, सम्मान और करियर में सफलता
मनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में थमेगा बारिश का जोर? IMD ने मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
बलरामपुर की महारानी को दी शिकस्त
नानाजी देशमुख ने चुनाव में बलरामपुर स्टेट की महारानी राजलक्ष्मी कुमारी देवी को हराया। चुनाव जीतने के बाद नानाजी देशमुख महारानी राजलक्ष्मी कुमारी देवी से मिलने उनके महल गए। महारानी और नानाजी देशमुख की यह मुलाकात बेहद सहज और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। नानाजी देशमुख ने महारानी से कहा कि आपकी प्रजा ने मुझे चुना है और मैं क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
यह भी पढ़ें:- पुण्यतिथि विशेष: सिर्फ दंगल में ही नहीं राजनीतिक अखाड़े में भी चलता था मुलायम सिंह यादव का ‘चर्खा दांव’
नानाजी देशमुख ने महारानी से कहा था कि इस बार आपकी जनता ने मुझे आपके स्थान पर अपना प्रतिनिधि चुना है। अब मेरा कर्तव्य है कि मैं आप जैसे लोगों के साथ रहूँ और उनके सुख-दुख में भागीदार बनूँ। आप यहाँ की महारानी हैं, मुझे रहने के लिए एक घर दीजिए।” महारानी राजलक्ष्मी कुमारी देवी ने नानाजी देशमुख को निराश नहीं किया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर एस्टेट के महाराजगंज की धरती आज से आपकी है।
बसाया ‘जयप्रभा’ नाम का गांव
नानाजी देशमुख ने वहां एक नया गांव बसाया। उन्होंने उस गांव का नाम जयप्रभा गांव रखा। जय का मतलब लोकनायक जयप्रकाश नारायण और प्रभा का मतलब उनकी पत्नी प्रभावती है। जब तक नानाजी देशमुख जीवित रहे, वे इस गांव को अपने आदर्शों के अनुरूप ढालते रहे। नानाजी देशमुख को 2,17,254 वोट मिले। उन्होंने महारानी को 1,14,006 के अंतर से हराया। यह इस लोकसभा क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी जीत भी है।
समाजसेवा में अर्पित किया जीवन
पहली बार चुनाव जीतने के बाद नानाजी देशमुख ने 1980 में हुए लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया और अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया। नानाजी देशमुख एक सच्चे समाजसेवी और देशभक्त थे। उनके कार्यों की बदौलत उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें:- पुण्यतिथि विशेष: किसने मुंशी प्रेमचंद को कहा ‘उपन्यास सम्राट’ क्यों अंग्रेजों ने जला दी थी उनकी इस रचना की 5 सौ प्रतियां?
वर्ष 1989 में भारत भ्रमण के दौरान नानाजी पहली बार भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट आए और फिर यहीं रहने लगे। यहां के गांवों की दुर्दशा देखकर नानाजी ने लोगों के लिए काम करने का फैसला किया। 27 फरवरी 2010 को नानाजी का निधन हो गया। उनके निधन के बाद नानाजी के पार्थिव शरीर को एम्स को सौंप दिया गया।
Birth anniversary special know interesting facts about nanaji deshmukh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 जुलाई LIVE: पेपर लीक पर बनेगा फास्ट-ट्रैक कानून! वांगचुक का अनशन खत्म, CJP का प्रदर्शन जारी
Jul 24, 2026 | 06:33 AMBirthday Horoscope: 24 जुलाई जन्मदिन वालों को मिलेगा दांपत्य सुख, सम्मान और करियर में सफलता
Jul 24, 2026 | 06:20 AMमनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
Jul 24, 2026 | 06:18 AMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र में थमेगा बारिश का जोर? IMD ने मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Jul 24, 2026 | 05:55 AMXiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Jul 24, 2026 | 04:41 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM










