IMD Update: UP-बिहार में मानसून की विदाई के समय भीषण तबाही, भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात
Weather Update: देशभर में मानसून अब अंतिम स्टेज में है जहां वह कई राज्यों में भीषण तबाही मचाने के बाद अब उत्तर भारत में सक्रिय बना हुआ है, यहां लगातार मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
- Written By: सौरभ शर्मा
मानसून के अंतिम चरण में तबाही की स्थिति (कॉन्सेप्ट फोटो)
Today Weather Update: मानसून अपने अंतिम चरण में है अब उत्तर भारत के कई राज्यों में सक्रिय है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार में तो मानसून का विकराल रूप देखने को मिल रहा है, जहां कई जिलों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आज यानी 17 सितंबर के लिए भी पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी मौसम राहत भरा रहेगा और दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।
बिहार में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है, जिससे कई जिले जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज पटना और गया को छोड़कर लगभग सभी जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। गोपालगंज में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान और सारण में भारी बारिश का अलर्ट है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और ठनका गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण मुंगेर के 6 प्रखंडों की 33 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
लखनऊ में सुहाना रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज, 17 सितंबर को मौसम मेहरबान रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे दिन बारिश जैसी स्थिति बनी रह सकती है, हालांकि दोपहर बाद भारी वर्षा की संभावना कम हो जाएगी, लेकिन हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है। आज का न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक जा सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि घर से बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें।
सम्बंधित ख़बरें
Today Weather Update: 85 की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, क्या आपके शहर में भी बरपेगा कुदरत का कहर?
Weather Update: मई की भीषण गर्मी के बीच 13 राज्यों में मंडराया आसमानी आफत का साया, झमाझम बारिश का अलर्ट
क्या है Indian Nino? जिससे आग का गोला बनता जा रहा है भारत, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासाक्या है Indian N
Weather Forecast: 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम
यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: पहाड़ों से मैदानों तक होगी झमाझम बारिश, कई राज्यों में अलर्ट, जानें यूपी बिहार का हाल
बिहार में आगे कैसा रहेगा हाल?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में बारिश का यह दौर अभी कुछ दिन और जारी रहेगा। 18 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में मूसलाधार बारिश होगी। 19 सितंबर को उत्तर बिहार समेत भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में तेज बारिश की संभावना है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी पूर्वानुमान में भी 21 सितंबर तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम वर्षा होने की बात कही गई है। इसके बाद मौसम के धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। नागरिकों को सतर्क रहने और जलजमाव वाली जगहों से बचने की सलाह दी गई है।
