घोसी उपचुनाव से सबसे बड़ी अपडेट, सपा के सुधाकर सिंह 22923 वोटों से BJP के दारा सिंह चौहान से आगे

Uttar Pradesh, Ghosi assembly, Ghosi By Poll Vote Counting, By Poll Result, Mau district, UP News, Uttar Pradesh News, By Poll Result Ghosi Vote Counting, UP Bypoll Results 2023, Sudhakar Singh, Dara Singh Chauhan, UP Bypoll Results 2023
मतगणना की प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

घोसी/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोषी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हालत नाजुक है। उपचुनाव मतगणना में सपा प्रत्याशी  ने सुधाकर सिंह ने घोसी में रिकॉर्ड तोड़ बढ़त बनाई है। मतगणना के 17वें राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी  सुधाकर सिंह 22923 वोट से बीजेपी से आगे हैं। 

घोषी विधानसभा उपचुनाव के 17वें राउंड में समाजवादी ने रिकॉर्ड तोड़ बढ़त बना ली है। सपा प्रत्याशी  सुधाकर सिंह 22923 वोटों के अंतर से आगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से आगे हैं।सपा के सुधाकर सिंह को अभी तक 66707 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के दारा सिंह चौहान को अभी तक 43784 वोट मिले।

मतगणना के दौरान कुल 34 दौर की गिनती होनी है। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गई, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है।  

घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार यानी पांच सितंबर को उपचुनाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया था, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था।पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com