महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा! पुणे-सोलापुर हाईवे पर बस के पलटने 12 लोग घायल

Bus Accident on Pune-Solapur Highway
ANI Photo
Published on
Updated on

पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोमवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पुणे-सोलापुर हाईवे (Pune-Solapur Highway) पर यावत (Yavat) के पास एक बस के पलट जाने से 12 लोग घायल हो गए। यह बस मुंबई (Mumbai) से निजामाबाद (Nizamabad) जा रही थी। इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। यह जानकारी पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "पुणे-सोलापुर हाईवे पर यावत के पास मुंबई से निजामाबाद जा रही एक बस के पलट जाने से 12 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब चालक ने बाइक को टक्कर मारने से बचने के लिए ब्रेक लगाया।"

अधिकारी ने बताया, " इस हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। सबकी हालत स्थिर है। अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com