Union Budget 2026: बजट पर बड़ा फैसला आज, इस बार रविवार को जारी होगा या बदलेगी परंपरा?
Budget Date 2026: इस बार बजट की तारीख को लेकर चर्चा काफी तेज है। आम लोगों में यह कन्फ्यूजन है कि क्या इस बार छुट्टी वाले दिन सरकार बजट पेश करेगी या 9 साल पुरानी परंपरा को बदल देगी?
- Written By: रंजन कुमार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। इमेज-सोशल मीडिया
Budget Session 2026: देश का आम बजट हर साल 1 फरवरी को पेश होता है। इस बार बजट की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है। वजह है कि 1 फरवरी 2026 रविवार को पड़ रहा। इस दिन गुरु रविदास जयंती के चलते गजेटेड हॉलिडे भी है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस बार भी बजट 1 फरवरी को पेश होगा या छुट्टी के चलते 9 साल पुरानी परंपरा बदल जाएगी?
बहरहाल, आज इसका जवाब सबको मिल जाएगा। आज इस मामले में कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) की बैठक है। इसमें बजट की तारीख पर फैसला होने की उम्मीद है।
राजनाथ सिंह करेंगे बैठक की अध्यक्षता
कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) की बैठक में बजट की तारीख पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। CCPA की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करते हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार 1 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा को तोड़ना नहीं चाहती। CCPA का झुकाव भी 1 फरवरी के पक्ष में बताया जा रहा है। ये भी चर्चा है कि इस बार बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू हो सकता है, लेकिन बजट की तारीख को लेकर अंतिम मुहर CCPA की बैठक में ही लगेगी।
सम्बंधित ख़बरें
शिर्डी में रक्षा एवं अंतरिक्ष हब की शुरुआत, राजनाथ सिंह बोले- निजी कंपनियां अब हथियार निर्माण में अहम
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
महाविनाश या महाविकास: 92000 करोड़ का निकोबार प्रोजेक्ट विवादों में, जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
देश में कितने दिनों का तेल-गैस बचा है? PM मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया प्लान
2017 से चल रही 1 फरवरी की परंपरा
2017 से अब तक हर साल बजट 1 फरवरी की सुबह 11 बजे पेश किया जा रहा है। इस परंपरा की शुरुआत तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की थी। 2025 में भी 1 फरवरी शनिवार को था। उस दिन अंतरिम बजट पेश किया गया था। इससे पहले भी शनिवार को बजट पेश हो चुका है। मगर, 2017 के बाद यह पहला मौका है, जब 1 फरवरी रविवार को पड़ रही है।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: आम बजट पर बड़ा संयोग! देश का बही खाता उसी दिन खुलेगा या तारीख बदलेगी?
रविवार को पेश हो चुका है बजट
पहला मौका नहीं होगा, जब बजट रविवार को पेश किया जाए। 28 फरवरी 1999 को तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार को बजट पेश किया था। खास बात रही कि उसी बजट के साथ उन्होंने शाम 5 बजे की जगह सुबह 11 बजे बजट पेश करने की परंपरा शुरू की थी। यह परंपरा अब तक जारी है।
Frequently Asked Questions
-
Que: Q1. कब पेश होगा आम बजट?
Ans: इस पर फैसला आज CCPA की बैठक में होगा। वैसे, 1 फरवरी को ही बजट आने की संभावना अधिक है।
-
Que: Q2. रविवार को बजट पेश किया जा सकता है क्या?
Ans: हां, पहले भी रविवार को बजट पेश हुआ है। यह 1999 में हुआ था।
-
Que: कब शुरू हुई थी 01 फरवरी को बजट पेश करने की परंपरा ?
Ans: 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुरुआत की थी।
-
Que: Q4. क्या गुरु रविदास जयंती के कारण बजट टल सकता है?
Ans: 1 फरवरी गजेटेड हॉलिडे है, लेकिन सरकार परंपरा बदलने के मिजाज में नहीं दिख रही है।
-
Que: Q5. क्या है CCPA?
Ans: CCPA- कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स है। यह संसद से जुड़े अहम फैसले लेती है।
