

मुंबई: राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thakeray) ने कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया है कि महाराष्ट्र में 18 साल से 44 साल तक की उम्र के सभी लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन (Free Corona Vaccine) लगाई जाएगी। कैबिनेट के इस फैसले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया है।
ट्विटर पर सीएमओ ने लिखा है, "18 साल से 44 साल तक की उम्र के सभी लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।" बता दें कि एक मई से 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी, इसके लिए आज शाम चार बजे रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है।
देश में छाए कोरोना संकट के बीच 1 मई से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन (Vaccination) अभियान के तहत अब युवा वर्ग को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाने की तैयारी है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में मुफ्त टीकाकरण (Free Vaccination) के लिए लगभग 7,500 करोड़ रुपए की जरुरत होगी। राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 5 करोड़ 71 लाख नागरिकों का टीकाकरण 1 मई से अपेक्षित है। एक नागरिक को वैक्सीन की दो डोज दी जानी है। इस हिसाब से 12 करोड़ डोज की जरुरत होगी।