-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Beti Bachao Beti Padhao Campaign Completed 10 Years Pm Modi Said This Big Thing
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्ष पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने कही ये बड़ी बात
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर आज कहा कि इस पहल ने लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर आज कहा कि इस पहल ने लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि बालिकाओं को शिक्षा और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर प्राप्त हों। प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में आज ही के दिन हरियाणा के पानीपत में इस अभियान की शुरुआत की थी।
इसका मुख्य उद्देश्य घटते शिशु लिंग अनुपात को रोकना और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान है। यह योजना तीन मंत्रालयों- महिला और बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
आज इस बाबत PM मोदी ने सोशल मिडीया ‘X’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि, “आज हम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ आंदोलन के 10 साल पूरे कर रहे हैं। पिछले एक दशक में यह एक परिवर्तनकारी, लोगों द्वारा संचालित पहल बन गई है और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों ने इसमें भागीदारी की है।”
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
Thanks to the dedicated efforts of the people and various community service organisations, #BetiBachaoBetiPadhao has achieved remarkable milestones. Districts with historically low child sex ratios have reported significant improvements and awareness campaigns have instilled a… — Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2025
उन्होंने य़ह भी कहा कि, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ने लैंगिक पूर्वाग्रहों पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और साथ ही इसने यह सुनिश्चित करने के लिए सही वातावरण तैयार किया है कि बालिकाओं को शिक्षा और अपने सपनों को प्राप्त करने के अवसर प्राप्त हों।” प्रधानमंत्री ने इस अभियान में लोगों और विभिन्न सामुदायिक सेवा संगठनों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ ने उल्लेखनीय मील के पत्थर हासिल किए हैं।
Today we mark 10 years of the #BetiBachaoBetiPadhao movement. Over the past decade, it has become a transformative, people powered initiative and has drawn participation from people across all walks of life. — Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2025
उन्होंने आज कहा कि, “ऐतिहासिक रूप से कम बाल लिंग अनुपात वाले जिलों में महत्वपूर्ण सुधार आए हैं और जागरुकता अभियानों ने लैंगिक समानता के महत्व की गहरी समझ पैदा की है।” उन्होंने उन सभी हितधारकों को भी बधाई दी जिन्होंने इस ‘आंदोलन’ को जमीनी स्तर पर जीवंत बनाया।
UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने आह्वान किया, ‘‘आइए हम अपनी बेटियों के अधिकारों की रक्षा करना जारी रखें, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करें और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहां वे बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ सकें।” प्रधानमंत्री ने कहा कि साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि आने वाले वर्ष भारत की बेटियों के लिए और भी अधिक प्रगति एवं अवसर लेकर आएं
जानकारी हो कि, आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अपनी महत्वाकांक्षी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की 10वीं वर्षगांठ व्यापक स्तर पर मना रहा है। वहीं कई हफ्तों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह आज नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Beti bachao beti padhao campaign completed 10 years pm modi said this big thing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













