एयर इंडिया के टेक ऑफ से पहले हुआ कुछ ऐसा कि फ्लाइट करनी पड़ी रद्द, कांग्रेस व राज्य सभा सांसद सवार..

Air India Flight Cancelled: एयर इंडिया में आई लगातार की तकनीकि खराबियों ने आम जनता के बीच अपना विश्वास खोया है। हाल ही में एयर इंडिया की एक और फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते रद्द करना पड़ गया।
air india flight cancelled...
एयर इंडिया फ्लाइट के अनुभव शेयर करते कांग्रेस सांसद हिबी ईडन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Air India One More Ticket Cancelled: 

एयर इंडिया में आई लगातार की तकनीकि खराबियों ने आम जनता के बीच अपना विश्वास खोया है। हाल ही में एयर इंडिया की एक और फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते रद्द करना पड़ गया। कोच्चि से दिल्ली की एक फ्लाइट AI 504 को रनवे पर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने से रोक दिया गया।

एयर इंडिया के विमान में लगातार तकनीकी खराबी सामने आ रही है। विमान संबंधी लगातार कुछ न कुछ घटनाएं घटित हो ही रही हैं। रविवार देर रात केरल के कोच्चि से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI504 में तकनीकी खराबी आ गई।

यह फ्लाइट कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरने ही वाला था, लेकिन टेकऑफ से कुछ देर पहले ही पायलट ने उड़ान भरने में कुछ परेशानी महसूस की। जिसकारण उसने तुरंत ही एटीसी से संपर्क किया और टेकऑफ को रोक दिया।

पूरे मामले पर कंपनी ने जारी किया बयान

पूरे मामले के संबंध में एयर इंडिया को एक बार फिर अपना बयान जारी करना पड़ा। जारी बयान में कंपनी ने कहा कि, फ्लाइट संख्या AI 504 की फ्लाइट उड़ान के ठीक पहले तकनीकि रूप से खराब हो गया। इसलिए एयर इंडिया के कॉकपिट क्रू ने नियम पालन के तहत फ्लाइट उड़ान नहीं भरने का निर्णय लिया है।

विमान की रखरखाव को देखते हुए उसके सही निरक्षण हेतु इसकी उड़ान रद्द की जा रही है। मैनेजमेंट ने बताया कि अचानक से आई समस्या को सुलझाने का प्रयास जारी है।

राहगीर कृप्या परेशान न हो, उनके लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था कर दी गई है। कोचिन एयर पोर्ट को भी तकनीकि खराबी की सारी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।

कांग्रेस सासंद हिबी ईडन भी फ्लाइट में मौजूद, किया यह दावा

एयर इंडिया की इस फ्लाइट में एर्नाकुलम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हिबी ईडन भी सवार थे। फ्लाइट में अचानक से हुई खराबी को लेकर उन्होंने अपने अनुभव ट्विटर पर बयां किए। उन्होंने दावा किया कि, उन्हें रनवे पर ऐसा महसूस हुआ जैसे विमान फिसल रहा हो। पहली फ्लाइट कैंसिल होने के ठीक बाद दूसरी फ्लाइट देर रात 2:30 बजे कोच्चि से दिल्ली के लिए रवाना की गई। ईडन ने X पर एक पोस्ट में बताया, कि ''विमान AI 504 में कुछ तो असहज था। ऐसा लगा जैसे फिसलन की वजह से ना जाने क्या घटना घट जाए?

कांग्रेस सासंद के साथ-साथ विमान में राज्यसभा सांसद जेबी मथर भी मौजूद थीं। उन्होंने भी पायलट की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि इस विमान से यात्रा उचित नहीं, कुछ असहज है।

तकनीकि खराबी की वजह से विमान को रद्द किया जाता है। वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर, मैनेजमेंट जल्द से जल्द यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com