बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ा जैनसैलाब
Basant Panchami 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के तीसरे और महत्वपूर्ण स्नान पर्व वसंत पंचमी अमृत स्नान को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को पूरा कराया गया है। मौनी अमावस्या के दौरान 13 अखाड़ों के समय में बदलाव किया गया था। मकर संक्रांति अमृत स्नान पर्व के दौरान निर्धारित समय से सभी अखाड़ों के एक घंटे पहले स्नान के लिए निकलने का समय निर्धारित किया गया। आम श्रद्धालुओं को फायदा पहुंचाने के लिए इंतजाम किए गए। लेकिन, मौनी अमावस्या अमृत स्नान शुरू होने से पहले प्रयागराज में भगदड़ की घटना से बवाल मच गया। घटना में 30 लोगों की मौत और 60 लोग घायल हो गए। इस घटना के कारण निर्धारित समय से करीब 10 घंटे की देरी से अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू हुआ। अब बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए समय सारणी का निर्धारण कर दिया गया है।
03 Feb 2025 12:53 PM (IST)
बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज के महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की तादाद में लगाातार बढ़ोतरी हो रही है। आज दोपहर 12 बजे तक 1.25 करोड़ लोगों ने संगम में आस्था का डुबकी लगाया है।
03 Feb 2025 12:16 PM (IST)
बसंत पंचमी के अवसर पर संत और श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगा रहे हैं और उन पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है।
03 Feb 2025 11:23 AM (IST)
जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज बसंत पंचमी है और इससे होली का आगमन हो रहा है। इससे हर कोई खुश है। आगे मैं सनातन धर्म का उत्कर्ष देख रहा हूं।
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा, "आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज बसंत पंचमी है और इससे होली का आगमन हो रहा है। इससे हर कोई खुश है। आगे मैं सनातन धर्म का उत्कर्ष देख रहा हूं..." pic.twitter.com/lzmesKhtPo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
03 Feb 2025 11:04 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े तीन बजे से ही अपने सरकारी आवास के वॉर रूम में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों को बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर लगातार अपडेट ले रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
#WATCH मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े तीन बजे से ही अपने सरकारी आवास के वॉर रूम में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों को बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर लगातार अपडेट ले रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं:उत्तर प्रदेश सीएमओ
(सोर्स: CMO) pic.twitter.com/7ecgPvENU3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
03 Feb 2025 10:54 AM (IST)
महाकुंभ में पहुंचीं एक विदेशी श्रद्धालु ने कहा कि मैं रूस से हूं। बहुत ही शानदार। यह मेरा दूसरा कुंभ मेला है। मैं 12 साल पहले यहां आई थी।
#WATCH प्रयागराज: महाकुंभ में पहुंचीं एक विदेशी श्रद्धालु ने कहा, "...मैं रूस से हूं। बहुत ही शानदार...यह मेरा दूसरा कुंभ मेला है। मैं 12 साल पहले यहाँ आई थी.."#MahaKumbh2025 #VasantPanchami2025 pic.twitter.com/IdFZhLViiw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
03 Feb 2025 10:53 AM (IST)
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज बसंत पंचमी के अवसर पर हो रहा है।
03 Feb 2025 10:51 AM (IST)
निर्मोही अनी अखाड़े का जुलूस बसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम की ओर जाते हुए।
#WATCH प्रयागराज, यूपी: निर्मोही अनी अखाड़े का जुलूस बसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम की ओर जाते हुए।" pic.twitter.com/6T1oWZs52D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
03 Feb 2025 10:49 AM (IST)
निर्मोही अनी अखाड़े के स्वामी अवधेश कुमार दास ने कहा कि हमारी सनातन प्राचीन परंपरा है और हम सभी वैष्णव लोग आज के दिन अमृत स्नान करते हैं दुनिया भर से सभी वैष्णव तीर्थराज प्रयाग में आए हुए हैं। निर्मोही अनी अखाड़े के हम सभी लोग अपने गुरुओं और संतों के साथ यहां एकत्रित हुए हैं। आज महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान है। मैं इस पावन पर्व पर सभी को बधाई देता हूं।
03 Feb 2025 10:47 AM (IST)
बसंत पंचमी के अवसर पर 'अमृत स्नान' के लिए अखाड़ों द्वारा त्रिवेणी संगम की ओर जाते समय पुष्प वर्षा की जा रही है।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: बसंत पंचमी के अवसर पर 'अमृत स्नान' के लिए अखाड़ों द्वारा त्रिवेणी संगम की ओर जाते समय पुष्प वर्षा की जा रही है। pic.twitter.com/zks2je9McG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025