Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर सियासी बवाल, आज शव का पोस्टमार्टम

महाराष्ट्र के बदलापुर दुष्कर्म केस के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। इसके बाद से ही राज्य में में सियासत तेज हो गई है। शव का पोस्टमार्टम जेजे अस्पताल के विशेषज्ञों के साथ-साथ फोरेंसिक टीम द्वारा आज किया जाएगा।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 24, 2024 | 05:00 PM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: जहां महाराष्ट्र के बदलापुर दुष्कर्म केस के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। वहीं इसके बाद से ही राज्य में में सियासत तेज हो गई है। ठाणे पुलिस ने अब इस मामले की जांच करने के लिए SIT का गठन किया है ये SIT अब DCP के नेतृत्व में मामले की जांच करेगी।

जानकारी दें कि बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी व्यक्ति की पुलिस की जवाबी गोलीबारी में मौत हो गई। स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाले अक्षय शिंदे को उसकी पूर्व पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को जब तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था तभी उसने पुलिसकर्मियों में से एक की रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की।

इस घटना के बाद, उसे कालवा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के चलते उसने दम तोड़ दिया। उसे कल रात ही कलवा के ही छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल लाया गया और आज सुबह जज की मौजूदगी में उसका पंचनामा किया गया। वहीं शव का पोस्टमार्टम जेजे अस्पताल के विशेषज्ञों के साथ-साथ फोरेंसिक टीम द्वारा आज किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai Local: बदलापुर-कर्जत के बीच बनेगी तीसरी और चौथी रेल लाइन, 1,234 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

Badlapur में आज होगी वोटिंग: 10,543 रिपीट वोटर, पुलिस की सख्त निगरानी

बदलापुर में भाजपा विधायक के घर फायरिंग, 1 व्यक्ति घायल, इलाके में मचा हड़कंप

Badlapur Case: नए सिरे से होगी बदलापुर मुठभेड़ मामले की जांच, DGP रश्मि शुक्ला ने नई SIT टीम का किया गठन

#WATCH | Maharashtra: Badlapur sexual assault accused Akshay Shinde died yesterday after being shot at by Police in retaliatory firing in Badlapur, Thane. He was brought to Chhatrapati Shivaji Maharaj Hospital in Kalwa last night and his panchnama was done this morning in the… pic.twitter.com/6RzHe6F88l — ANI (@ANI) September 24, 2024

इधर विपक्षी दलों द्वारा घटना पर आश्चर्य जताये जाने और इसकी व्यापक व न्यायिक जांच की मांग के बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को आत्मरक्षा में गोली मारी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गोलीबारी में एक ASI घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इस एनकाउंटर विपक्षी दलों ने इस घटना की निंदा की है, जिन्होंने घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं और यह भी पूछा है कि क्या यह उस मामले में सबूत नष्ट करने का प्रयास है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश पैदा किया था। अक्षय शिंदे (आरोपी) के चाचा ने एक मराठी टीवी चैनल को बताया कि उन्होंने सोमवार को तलोजा जेल में उससे मुलाकात की और उन्हें बताया गया कि पुलिस नियमित रूप से उसकी पिटाई कर रही है।

मामले बाबत ठाणे पुलिस ने एक बयान में कहा, “पुलिस टीम ने शाम 5:30 बजे उसे अपनी हिरासत में लिया। वापसी में पुलिस की गाड़ी शाम 6 से 6:15 बजे के बीच मुंब्रा बाईपास पर थी, तभी आशके अन्ना शिंदे (24) ने API नीलेश मोरे की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस दल पर तीन गोलियां चला दी। एक गोली मोरे के पैर में लगी। दो अन्य गोलियां इधर उधर चली गईं। आत्मरक्षा में पुलिस दल के एक अन्य अधिकारी ने आरोपी पर एक गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। एपीआई मोरे और शिंदे को कलवा सिविक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोरे को जुपिटर अस्पताल रेफर कर दिया। कलवा सिविक अस्पताल के डॉक्टरों ने शिंदे को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए आज मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा जाएगा।”

वहीं, आरोपी अक्षय शिंदे की मां और चाचा ने इस घटना को “फर्जी मुठभेड़” करार दिया और न्याय की मांग की। इस बीच, पीड़ित बच्चियों के वकील ने इसे न्याय की हत्या बताया है। बीते महीने, ठाणे जिले के एक स्कूल के शौचालय में शिंदे द्वारा दो बच्चियों का कथित यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद सड़कों और स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। स्कूल ने एक अगस्त को अपने शौचालयों की सफाई के लिए अक्षय शिंदे को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया था। स्कूल के शौचालय में, 12 अगस्त को दोनों बच्चियों के साथ कथित तौर यौन उत्पीड़न किया गया था। आरोपी को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

Badlapur rape case accused akshay shinde encounter thane police maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2024 | 08:54 AM

Topics:  

  • Badlapur
  • Badlapur School Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.