6 दिसंबर को बनेगी बाबरी मस्जिद! ममता के विधायक ने किया ऐलान...तो बंगाल से यूपी तक आ गया सियासी भूचाल

KP Maurya on Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को 'बाबरी मस्जिद' बनाने के ऐलान किया। जिसका बीजेपी नेताओं ने विरोध और पलटवार किया है।
babri-masjid-will-be-rebuilt-on-6-december-tmc-mla-statement-sparkes-controversy-bengal-to-up
टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Humayun Kabir Statement: पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को 'बाबरी मस्जिद' बनाने के ऐलान किया। जिसका बीजेपी नेताओं ने विरोध और पलटवार किया है। बीजेपी नेताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारत में बाबर के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखने दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता केशव प्रसाद मौर्य ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बाबर विदेशी आक्रांता था, जिसने भगवान राम के जन्मस्थान पर असली राम मंदिर को तोड़कर वहां एक ढांचा खड़ा किया था।"

विपक्षी पार्टियों को बताया 'राम विरोधी'

केशव प्रसाद मौर्य ने टीएमसी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और राजद को हिंदू-विरोधी और राम-विरोधी विरोधी पार्टी बताते हुए कहा, "बाबर के नाम पर समर्थन करना गलत है। वह ढांचा 6 दिसंबर 1992 को राम-भक्त कारसेवकों ने गिराया था। उस बाबर के नाम पर भारत में एक भी ईंट नहीं रखने दी जाएगी।"

'नफरत के लिए विख्यात हैं हुमायूं कबीर'

भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी ने कहा, "टीएमसी नेता, खासकर विधायक हुमायूं कबीर, नफरत की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। वे सिर्फ तुष्टीकरण के लिए राजनीति करते हैं। वे जानबूझकर बंगाल में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रहे हैं। वे जानते हैं कि आने वाले चुनावों में लोग टीएमसी को नकार देंगे।" उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव की लहर उठ रही है। इसी बेचैनी की वजह से हुमायूं कबीर और टीएमसी के बड़े नेता अपने वोट बैंक को बचाने के लिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम का भी पलटवार

छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी टीएमसी विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया दी। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "सनातनी परंपराएं हों, देश के मानबिंदु हों या देश का गौरवगान हो, टीएमसी सभी को समाप्त करना चाहती है। देश के बहुसंख्यक समाज को भी दबाने की कोशिश कर रहे हैं।"

साधु-संतों ने भी किया खुलकर विरोध

अयोध्या के संतों ने भी टीएमसी विधायक के बयान का विरोध किया। करपात्री महाराज ने हुमायूं कबीर को जवाब देते हुए कहा, "भारत में कहीं भी बाबर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बनेगी। यह बात पक्की है।"

महामंडलेश्वर विष्णु दास ने कहा, "टीएमसी विधायक भारत में रहते हुए भी किसी न किसी तरह से कोर्ट, संविधान और कानून के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर रहे हैं। जब उन्हें बाबरी मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन दी गई है, तो वे ऐसे काम कर रहे हैं जिससे एक संस्कृति और सनातन धर्म के मानने वालों की आस्था को ठेस पहुंच रही है।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com