Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कयामत की रात तक होगा मस्जिद का जिक्र…बाबरी विध्वंस की बरसी पर गरजे ओवैसी, RSS पर किया बड़ा हमला

Babri Masjid: असदुद्दीन ओवैसी बाबरी विध्वंस की बरसी पर बड़ा बयान सामने आया है। एक्स पर उनके बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में जब तक दुनिया रहेगी...तब तक बाबरी मस्जिद का जिक्र करते रहेंगे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Dec 06, 2025 | 09:18 PM

असदुद्दीन ओवैसी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Asaduddin Owaisi on Babri Masjid: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने की बरसी पर एक अहम बयान दिया। शनिवार को अपने ऑफिशियल X हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में ओवैसी ने कहा, “संघ परिवार वालों को सुन लेना चाहिए: जब तक दुनिया रहेगी, हम भारत में बाबरी मस्जिद की शहादत को याद करते रहेंगे।”

आपको बता दें कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस की बरसी पर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ ही सारे देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। इस बीच असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आ गया। एक्स पर उनके बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में जब तक दुनिया रहेगी…तब तक बाबरी मस्जिद का जिक्र करते रहेंगे। लिखा गया है। साथ में #NeverForgetBabri हैशटैग का इस्तेमाल भी किया गया है।

Jab tak duniya rahegi, tab tak Babri Masjid ka Zikr karte rahenge pic.twitter.com/PGU1k0bslk — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) December 6, 2025

हमारी मस्जिद जो 550 साल से थी: ओवैसी

इस मौके पर ओवैसी ने एक कार्यक्रम में कहा, “संघ परिवार के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट से वादा किया था कि मस्जिद की एक भी ईंट को हाथ नहीं लगाया जाएगा। इसके बावजूद तुम्हारे लोगों ने मस्जिद को शहीद किया। उन्होंने कहा कि हमारी मस्जिद जो 550 साल से वहां पर थी…तुमने मस्जिद को शहीद कर दिया।”

‘बाबरी मस्जिद की शहादत याद को रखना’

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “हम इस दुनिया से जाने से पहले अपने बच्चों को यह सिखाएंगे। अगर हमारी आंखों में अब भी आंसू हैं, तो हम कलमा पढ़ेंगे और कहेंगे, ‘बाबरी मस्जिद की शहादत को याद रखना।’ इसलिए, हम यह मस्जिद के लिए नहीं बल्कि इंसाफ के लिए कहेंगे।”

यह भी पढ़ें: पुराने भाजपाई हैं हुमायूं कबीर…मस्जिद बनाकर खोद रहे ममता की सियासी कब्र, ‘बाबरी बवाल’ के पीछे BJP?

बाबरी मस्जिद गिराए जाने की बरसी पर पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। राजधानी लखनऊ समेत सभी बड़े शहरों में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। हालांकि, किसी भी तरह की अनहोनी सामने नहीं आई है।

बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ पर मचा बवाल

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में TMC से निकाले गए MLA हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी। बाबरी मस्जिद बनाने के उनके ऐलान ने पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा दी है। इसे लेकर भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

Babri demolition anniversary owaisi strong remark on rss political storm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2025 | 09:18 PM

Topics:  

  • AIMIM
  • Asaduddin Owaisi
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मस्जिद किसने गिराई?’, 6 दिसंबर की बरसी पर ओवैसी का सवाल, कहा- SC से किया वादा तोड़ा

2

IndiGo Crisis का असली खलनायक कौन…कब और कैसे सुलझेगा ये महासंकट? यहां समझिए पूरी कहानी

3

दक्षिण अफ्रीका में खून की होली! हॉस्टल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 की मौत…14 लोग घायल

4

कांग्रेस-BJP और लेफ्ट ने मिलाया हाथ…सियासी हलकों में मचा हड़कंप, किसे हराने के लिए हुआ गठबंधन?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.